गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। बुधवार की गिरावट से रिकवरी करते हुए आज सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलकर कारोबार कर रहे हैं।
गुरुवार को शेयर बाजार में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। बुधवार की गिरावट से रिकवरी करते हुए आज सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलकर कारोबार कर रहे हैं।
इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 224.17 अंकों पर 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 35874.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 60.00 अंकों पर 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 10790.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14543.50 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 14349.50 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 27038.40 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई ऑयल एण्ड गैस, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई एफएमसीजी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो टीसीएस, रिलायंस, टेक महिंद्रा, यस बैंक और इंफोसिस बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में बीपीसीएल, भारती एयरटेल, एचपीसीएल, आईओसी और पावर ग्रिड कॉर्प गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजार भी आज बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 4.1 फीसदी की बढ़त के साथ 20126.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 1.9 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications