शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने गुरुवार को निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ बैठक किया। बैठक की मुख्य वजह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति पर विचार विमर्श करना रहा।
शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर ने गुरुवार को निजी क्षेत्र के बैंकों के साथ बैठक किया। बैठक की मुख्य वजह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की स्थिति पर विचार विमर्श करना रहा। बैंक अधिकारियों ने बताया कि इस बैठक में लघु एवं मझोले उपक्रमों को ऋण के प्रवाह पर भी चर्चा हुई।
आपको याद दिला दें कि शक्तिकांत दास ने 12 दिसंबर को केंद्रीय बैंक के गवर्नर का पद संभाला था। यह उनकी बैंकों के साथ तीसरी बैठक है। इससे पहले वह दो बार सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ बैठक कर चुके हैं।

सरकार के साथ विभिन्न मुद्दों पर मतभेदों के चलते रिजर्व बैंक गवर्नर उर्जित पटेल ने 10 दिसंबर को इस्तीफा दे दिया था। उसके बाद दास की नियुक्ति की गई है।
बैंकरों ने कहा कि बैठक में लघु एवं मझोले उपक्रमों को ऋण का प्रवाह सुधारने तथा मौजूदा नकदी की स्थिति को बेहतर करने पर चर्चा हुई। इस बैठक में केंद्रीय बैंक के डिप्टी गवर्नर और निजी क्षेत्र के बैंकों के शीर्ष अधिकारी शामिल हुए। इससे पहले दास ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के साथ दो बैठकों में त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई रूपरेखा पर विचार विमर्श किया था।
वहीं इस बीच वित्तीय संकट से जूझ रहे देश के कुछ प्रमुख बैंकों को केंद्र सरकार की तरफ से जल्द ही राहत देने का एलान किया जा सकता है। हालांकि सूत्रों के अनुसार वित्त मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र के 7 बैंकों के लिए शुक्रवार को बड़ी राहत का एलान कर सकता है।
वहीं सरकार की तरफ से यह कदम ऐसे समय में उठाए जाने की उम्मीद की जा रही है जब पब्लिक सेक्टर के कई बैंक डूबे हुए कर्ज, बैंक धोखाधड़ी और नकदी संकट के कारण बुरे दौर से गुजर रहे हैं। फाइनेंस मिनिस्ट्री की तरफ से सार्वजनिक क्षेत्र के 7 बैंकों के लिए कुल 28,615 करोड़ रुपये की राहत दिए जाने की उम्मीद है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications