देश का विदेशी मुद्रा भण्डार 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 27,536.6 अरब रुपए के बराबर है।
देश का विदेशी मुद्रा भण्डार 21 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 16.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 393.28 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 27,536.6 अरब रुपए के बराबर है। RBI के आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से मुद्रा भण्डार बढ़ा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भण्डार बढ़ा है। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भण्डार 61.39 करोड़ डॉलर घटकर 393.12 अरब डॉलर रह गया था।

आरबीआई की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़ें के अनुसार, विदेशी पूंजी भण्डार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भण्डार आलोच्य सप्ताह में 10.52 करोड़ डॉलर बढ़ कर 367.97 अरब डॉलर हो गया, जो 25,771.5 अरब रुपए के बराबर है।
इस साल 13 अप्रैल को विदेशी मुद्रा भण्डार अपने सार्वकालिक उच्च स्तर 426.02 अरब डॉलर पर पहुंच गया था। उसके बाद से इसमें गिरावट का रुख रहा और इस समय यह 31 अरब डॉलर नीचे है। बैंक के अनुसार, विदेशी मुद्रा भण्डार को डॉलर में व्यक्त किया जाता है और इस पर
भण्डार में मौजूद पौंड, स्टर्लिंग, येन जैसी अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान देश का स्वर्ण भण्डार 3.72 करोड़ डॉलर बढ़कर 21.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया, जो 1,478.5 अरब रुपए के बराबर है। इस दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के साथ देश का विशेष निकासी अधिकार का मूल्य 89 लाख अरब डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर हो गया, जो 102 अरब रुपए के बराबर है। IMF में देश के मौजूदा भण्डार का मूल्य 4.92 करोड़ डॉलर बढ़ कर 2.63 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 184.4 अरब रुपए के बराबर है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications