नए साल पर टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षित ऑफर की लाइन लगा दी है। ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर देने वाली मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी इस फेहरिस्त में शामिल है।
नए साल पर टेलिकॉम कंपनियां अपने ग्राहकों के लिए कई आकर्षित ऑफर की लाइन लगा दी है। ग्राहकों को अलग-अलग ऑफर देने वाली मुकेश अम्बानी की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो भी इस फेहरिस्त में शामिल है। जियो अपने ग्राहकों के लिए हैप्पी न्यू ईयर ऑफर लाई है।

दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी रिलायंस जियो ने नववर्ष की पेशकश के तहत 399 रुपये के रिचार्ज पर 100 प्रतिशत कैशबैक की शुक्रवार को घोषणा की।
यह कैशबैक कूपन के रूप में मिलेगा जिसे ई-कॉमर्स पोर्टल एजिओ पर भुनाया जा सकेगा। कंपनी ने एक बयान में कहा, जिओ ने एजिओ की भागीदारी में जियो हैप्पी न्यू ईयर ऑफर की पेशकश की है।
इसके तहत उपभोक्ताओं को एजिओ कूपन के जरिये 100 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा। उपभोक्ता 399 रुपये का रिचार्ज करा इसका लाभ उठा सकेंगे। इस कूपन को न्यूनतम 1000 रुपये का ऑर्डर करने पर एजिओ पोर्टल पर भुनाया जा सकेगा।
यह पेशकश रिलायंस जियो के मौजूदा और नये ग्राहकों के लिए होगी। योजना का लाभ 28 दिसंबर 2018 से 31 जनवरी 2019 तक के बीच किये गये रिचार्ज पर मिलेगा। इस दौरान जो भी कूपन प्राप्त होंगे उन्हें 15 मार्च 2019 से पहले भुनाना होगा।
399 रुपये रिचार्ज वाले प्लान
इस प्लान के तहत 399 रुपये में 84 दिनों की वैधता के साथ 84 जीबी डाटा मिलता है। इसके साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग, रोमिंग फ्री और फ्री मैसेज की सुविधा भी दी जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications