होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने खुदरा प्रधान उधारी दर यानी BPLR में 0.10 प्रतिशत का इजाफा किया है। इससे नए ग्राहकों के लिए होम लोन महंगा हो जाएगा।
नए साल के पहले ही दिन एचडीएफसी (HDFC) ने अपने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दे दिया है। जी हां होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने रिटेल प्राइम लेंडर रेट यानी RPLR में 0.10 प्रतिशत का इजाफा किया है। इससे नए ग्राहकों के लिए होम लोन महंगा हो जाएगा। एचडीएफसी ने एक बयान में कहा है कि इस बढ़ोत्तरी से विभिन्न स्लैब में लोन की ब्याज दरें 8.90 प्रतिशत से 9.15 प्रतिशत के बीच हो जाएगी।

आपको बता दें कि HDFC की नई ब्याज दरें 1 जनवरी 2019 से प्रभावी हो गई हैं। अब 30 लाख रुपए तक का होम लोन 8.95 प्रतिशत की ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। महिलाओं के लिए यह ब्याज दर 8.90 प्रतिशत होगी। तो वहीं 30 लाख रुपए से अधिक और 75 लाख रुपए से कम होम लोन 9.10 प्रतिशत ब्याज दर उपलब्ध होगा। महिलाओं के लिए यह दर 9.05 प्रतिशत रहेगी।
तो वहीं देश के सबसे बड़े कर्जदाता और मॉर्टगेज लोन के मामले में HDFC का प्रतिस्पर्धी एसबीआई ने 10 दिसंबर को MCLR में 0.05 की बढ़ोतरी की थी। एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 8.50 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.55 प्रतिशत कर दिया गया था। साथ ही दो साल का एमसीएलआर 8.60 प्रतिशत से बढ़ाकर 8.65 प्रतिशत कर दिया था। इसके अलावा 3 साल की अवधि के लिए एसबीआई ने एमसीएलआर 8.70 प्रतिशत से बढ़ा कर 8.75 प्रतिशत कर दिया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications