भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अनुसार अक्टूबर तक देश में मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या मामूली बढ़कर 119.2 करोड़ हो गई।
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण के अनुसार अक्टूबर तक देश में मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या मामूली बढ़कर 119.2 करोड़ हो गई। रिलायंस जियो और बीएसएनएल जैसी कंपनियों के ही नए ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।
ट्राई के आंकड़ों के अनुसार अक्टूबर में जियो और बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहकों की संख्या में संयुक्त तौर पर 1.08 करोड़ का इजाफा हुआ।
रिलायंस ने एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ा
जबकि वोडाफोन आइडिया, भारती एयरटेल, टाटा टेलीसर्विसेस, एमटीएनएल और रिलायंस कम्युनिकेशंस के उपयोक्ताओं की संख्या कुल 1.01 करोड़ घटी।
हांलाकि इस दौरान रिलायंस ने एक करोड़ से अधिक ग्राहकों को जोड़ा है। जबकि बीएसएनएल के ग्राहकों की संख्या 3.66 लाख बढ़ी है। रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल की वर्चुअल नेटवर्क ऑपरेटर सेवा के उपयोक्ताओं की संख्या के आंकड़े अक्टूबर से ही आने शुरू हुए हैं। और बीएसएनएल के उपयोक्ताओं की संख्या में इसे जोड़ लिया गया है।
मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या 119.2 करोड़
अक्टूबर में वोडाफोन आइडिया ने 73.61 लाख ग्राहकों, एयरटेल ने 18.64 लाख, टाटा टेलीसर्विसेस ने 9.25 लाख, एमटीएनएल ने 8,068 और रिलायंस कम्युनिकेशंस ने 3,831 ग्राहकों को खोया। ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर में देश में मोबाइल उपयोक्ताओं की संख्या 119.2 करोड़ हो गई जो सितंबर में 119.14 करोड़ थी।
लैंडलाइन के उपयोक्ताओं की संख्या में भी गिरावट
दूसरी तरफ देखे तो लैंडलाइन के उपयोक्ताओं की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गयी है। अक्टूबर में बीएसएनएल के 85,200 फिक्स्ड लाइन ग्राहक कम हुई। वहीं रिलायंस कम्युनिकेशंस को 14,120, एमटीएनएल को 8,684, टाटा टेलीसर्विसेस को 3,398 और क्वैड्रेंट को 3,092 फिक्स्ड लाइन ग्राहकों का नुकसान उठाना पड़ा।
भारती एयरटेल और वोडाफोन के फिक्स्ड लाइन ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में क्रमश: 16,340 और 8,894 बढ़ी। देश में ब्रॉडबैंड की सेवा देने वाले 306 सेवाप्रदाताओं के ग्राहकों की संख्या अक्टूबर में तीन प्रतिशत बढ़कर 49.61 करोड़ रही जो सितंबर में 48.17 करोड़ थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications