गुरुवार को शेयर बाजार सपाट नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है तो वहीं निफ्टी थोड़ा गिरकर कारोबार कर रहा है।
गुरुवार को शेयर बाजार सपाट नजर आ रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स जहां हल्की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहा है तो वहीं निफ्टी थोड़ा गिरकर कारोबार कर रहा है।
इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.06 फीसदी की बढ़त के साथ 35914.78 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 10789.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 15286.84 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 14707.09 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 27125.80 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई एफएमसीजी सेक्टर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई मेटल और ऑयल एण्ड गैस गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल, बजाज फिंसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी और एचसीएल टेक बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में एचपीसीएल, बीपीसीएल, इचर मोटर्स, आईओसी और एम एण्ड एम गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
एशियाई बाजार आज पूरी तरह से गिरकर कारोबार कर रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 20014.77 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.7 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications