एयर इंडिया ने शुक्रवार को प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए नई उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है। कुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एयर इंडिया ने 13 जनवरी से 30 मार्च तक
एयर इंडिया ने शुक्रवार को प्रयागराज (इलाहाबाद) के लिए नई उड़ान शुरू करने का ऐलान किया है। कुंभ में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए एयर इंडिया ने 13 जनवरी से 30 मार्च तक स्पेशल फ्लाइट संचालन का निर्णय लिया है।
स्पेशल फ्लाइट प्रयागराज से अलग-अलग दिन दिल्ली, अहमदाबाद और कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी। छह जनवरी से बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए स्पाइस जेट की फ्लाइट शुरू होने से एयर इंडिया ने बमरौली (प्रयागराज) से दिल्ली की फ्लाइट का किराया भी घटा दिया है।

अभी तक बमरौली एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए एयर इंडिया की एक फ्लाइट रोज है। यह स्पेशल फ्लाइट हफ्ते में पांच दिन (सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार और रविवार) दिन रहेगी। बमरौली से अहमदाबाद की स्पेशल फ्लाइट बुधवार और शनिवार को रहेगी, जबकि कोलकाता के लिए शुक्रवार और शनिवार को रहेगी।
वहीं स्पेशल फ्लाइट 13 जनवरी से 30 मार्च तक रहेगी। अभी एयर इंडिया का न्यूनतम किराया छह हजार रुपये था। अब न्यूतनम किराया 2870 रुपये तक रहेगा। एयर इंडिया ने ऐसा इसलिए किया है, क्योंकि स्पाइस जेट का न्यूनतम किराया 35 सौ रुपये के लगभग है।
बता दें कि छह जनवरी से स्पाइस जेट की दिल्ली के लिए फ्लाइट सुबह रहेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के इलाहाबाद के डायरेक्टर सुनील यादव का कहना है कि कुंभ के दौरान एयर इंडिया की स्पेशल फ्लाइट को लेकर काफी दिन से चर्चा हो रही थी। स्पेशल फ्लाइट से यात्रियों को काफी सहूलियत होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications