रेलवे की टिकट बुकिंग करने वाली वेबसाइट आईआरसीटीसी ने अब डिजिटल मैगजीन भी बेचना शुरू कर दिया है। इसके लिए वेबसाइट अपने ग्राहकों को 86 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है।
रेलवे की टिकट बुकिंग करने वाली वेबसाइट आईआरसीटीसी ने अब डिजिटल मैगजीन भी बेचना शुरू कर दिया है। इसके लिए वेबसाइट अपने ग्राहकों को 86 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। इसके लिए 1 साल, 1 महीने, 1 हफ्ते और 1 दिन के अलग-अलग पैक बनाए गए हैं।

वहीं 1 साल के पैक की कीमत 3999 रुपए है जो 86 फीसदी के डिस्काउंट के बाद सिर्फ 589 रुपए में मिलेगा। वहीं 1 महीने का सब्सक्रिप्शन 399 रुपए का है जो 71 फीसदी डिस्काउंट के बाद 117 रुपए में मिलेगा।
1 हफ्ते का पैक 36 रुपए और 1 दिन का पैक 24 रुपए में मिलेगा। आईआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट पर 'IRCTC Exclusive' नाम का विशेष टैब बनाया है। इस पर क्लिक कर आप सीधे डिजिटल मैगजीन के सब्सक्रिप्शन पेज पर पहुंच सकते हैं।
इसके तहत लोग कई देशी और विदेशी मैगजीन सिर्फ 1 क्लिक पर पढ़ सकेंगे। आईआरसीटीसी ने ये सुविधा MAGZTER के साथ मिलकर शुरू की है। इसमें देश दुनिया की तमाम बढ़ी मैगजीन और अखबार के डिजिटल वर्जन हैं।
सब्सक्रिप्शन लेने के लिए सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctc.co.in को खोलना होगा। वहां पर आपको होम आईकन के बगल में IRCTC Exclusive नाम का विकल्प दिखेगा।
इस पर क्लिक करते ही आपके सामने ऑफर की जानकारी देने वाली नई विंडो खुलेगी। इसमें अलग-अलग 4 पैक हैं। किसी एक पर क्लिक करते ही आप एक और वेबसाइट Magzter पर चले जाएंगे।
बता दें कि शुरुआत में यहां आपको अपना लॉगिन बनाना होगा या आप फेसबुक लॉगिन से लॉगिन कर सकते हैं। लॉगिन करने के बाद आपको पैक के मुताबिक पेमेंट करना होगा। पेमेंट होने के सबस्क्रिप्शन शुरू हो जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications