संसद के बजट सत्र का ऐलान हो चुका है। इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगे।
संसद के बजट सत्र का ऐलान हो चुका है। इस बार बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा और वित्त मंत्री अरुण जेटली 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश करेंगे। यह जानकारी सरकारी सूत्रों के हवाले से प्रदान की गई है। कैबिनेट कमेटी और पॉलिटिकल अफेयर्स ने बैठक में बजट सेशन की तारीख तय की। यह इस लोकसभा का आखिरी संसद सत्र हो सकता है क्योंकि अप्रैल-मई में आम चुनाव कराए जा सकते हैं।

आपको बता दें कि अंतरिम बजट पूरे साल के बजट की तरह ही होता है जिसमें उस वर्ष के सभी खर्चों का ब्योरा पेश किया जाता है। यह बजट सरकार के लिए इस लिए महत्वपूर्ण है क्योंकि चुनाव से पहले कुछ लोकप्रिय घोषणाएं की जा सकती हैं। हालांकि चुनाव के साल में अंतरिम बजट में सीमित समय के लिए जरुरी सरकारी खर्च की अनुमति होती है और इसके बाद नई सरकार पूरा बजट पेश करती है।
बता दें कि पूर्व वित्त मंत्री पी चिंदबरम ने यूपीए सरकार का अंतरिम बजट पेश किया था। उसी साल जुलाई में एनडीए की सरकार बनने के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली ने पूरा बजट पेश किया था।
इस बार अंतरिम बजट में किसानों, मिडिल क्लास और एक्साइज ड्यूटी पर कई प्रावधान आ सकते हैं। तो वहीं इस बार बजट में टैक्स छूट भी मिल सकती है। तो वहीं होम लोन के ब्याज पर भी छूट मिल सकती है। साथ सैलेरीड क्लास के लिए टैक्स सेविंग लिमिट बढ़ायी जा सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications