यस बैंक ने एमडी और सीईओ राणा कपूर के संभावित उत्तराधिकारी का नाम तय कर लिया है। जिसे इस महीने के आखिर तक कार्यभार संभालना है।
यस बैंक ने एमडी और सीईओ राणा कपूर के संभावित उत्तराधिकारी का नाम तय कर लिया है। जिसे इस महीने के आखिर तक कार्यभार संभालना है। बैंक ने हालांकि इस पद के लिए शार्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार के नाम का खुलासा नहीं किया है। बैंक ने यह जानकारी शेयर बाजार फाइलिंग के दौरान दी है।

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्राइवेट सेक्टर के इस बैक से कहा था कि वो उस व्यक्ति की तलाश करे जो कि राणा कपूर के बाद बतौर एमडी और सीईओ 31 जनवरी से अपनी सेवाएं देना शुरू कर सकेगा।
यस बैंक का कहना हैं कि बैंक के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बुधवार को अपनी बैठक में उम्मीदवारों का चयन खोज और चयन समिति (एसएंडएससी) और नामांकन एवं पारिश्रमिक समिति (एनआरसी) की सिफारिशों के आधार पर संभावित उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं जो कि एमडी एवं सीईओ का पद संभालेंगे।
बैंक ने आगे बताया कि जैसा कि आरबीआई के नियमों के मुताबिक जरुरी है कि बैंक का निदेशक मंडल आरबीआई में 10 जनवरी 2019 को यस बैंक के नए एमडी और सीईओ की नियुक्ति की मंजूरी के लिए आवेदन दाखिल करेगा।
हालांकि प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने संभावित उम्मीदवारों के नाम का खुलासा नहीं किया है। उनका कहना हैं कि आरबीआई की मंजूरी के बाद ही वो स्टॉक मार्केट को इसकी जानकारी देगा।
हालांकि गौरतलब है कि हाल ही में यस बैंक में इस्तीफों का सिलसिला देखा गया हैं जिसमें चेयरमैन अशोक चावला का भी नाम शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications