बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी ओपनिंग के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले हैं। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी अच्छी ओपनिंग के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 119.71 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 36438.04 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 36.20 अंकों पर 0.3 फीसदी की बढ़त के साथ 10923.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 15269.51 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 14728.60 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 27536.50 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, बीएसई ऑयल एण्ड गैस, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो India बुल्स एचएसजी, ग्रेसिम, जी इंटरटेरमेंट, इंडसइंड बैंक और एनटीपीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में यूपीएल, टेक महिंद्रा, अदानी पोर्टस, टीसीएस और आईटीसी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
ग्लोबल मार्केट में मिला-जुला कारोबार आज देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 20450.66 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications