रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एलान किया कि वो गुजरात में अपना निवेश 3 लाख से बढ़ाकर दोगुना करेंगे।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में एलान किया कि वो गुजरात में अपना निवेश 3 लाख से बढ़ाकर दोगुना करेंगे। अगले 10 साल में रिलायंस गुजरात में 6 लाख करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके अलावा रिलायंस वहां 20 लाख नौकरी के मौके भी पैदा करेगी। इस बात की भी जानकारी दी कि जियो का नेटवर्क 5जी रेडी है।

अंबानी के मुताबिक जियो और रिलायंस रिटेल अपना यूनिट कॉमर्स प्लेटफॉर्म गुजरात से शुरू करेगी। इसमें गुजरात के 12 लाख छोटे और बड़े रिटेलर्स और दुकानदार जुड़ेंगे।
अंबानी ने समिट में कहा कि गुजरात की पंडित दिनदयाल यूनिवर्सिटी में आज 5000 छात्र हैं। ये गुजरात की टॉप यूनिवर्सिटी में से एक है। अंबानी के मुताबिक रिलायंस फाउंडेशन इस यूनिवर्सिटी में 150 करोड़ रुपए का निवेश करेगी।
मुकेश अंबानी ने एक बार फिर डेटा को भारत में ही स्टोर करने की मांग उठाई। वहीं उन्होंने कहा कि हमें डेटा कोलोनाइजेशन के खिलाफ नया अभियान छेड़ना होगा।
इस नए विश्व में डेटा नया तेल है और डेटा ही नई संपत्ति है। उन्होंने कहा कि भारत का डेटा भारतीय लोगों के पास ही होना चाहिए। इसे भारतीयों को ही कंट्रोल करना चाहिए। इस पर ग्लोबल कॉर्पोरेशन का नियंत्रण नहीं होना चाहिए। उनका कहना हैं कि भारतीयों के डेटा का नियंत्रण वापस भारत के पास ही लाना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications