शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि आज ग्लोबल मार्केट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।
कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार गिरकर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी भारी गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि आज ग्लोबल मार्केट बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां -0.3 फीसदी की भारी गिरावट के साथ 36266.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 10870.20 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है।

निफ्टी बैंक भी -0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 27451.00 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहा है जबकि निफ्टी का आईटी सेक्टर -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ आज कारोबार कर रहा है।
अगर मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स जहां -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 15086.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी -0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 14566.59 के स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
तो वहीं इसके अलावा बीएसई कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, ऑयल एण्ड गैस, हेल्थकेयर सेक्टर, बीएसई एफएमसीजी और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो ओएनजीसी, पावर ग्रिड कॉर्प, वेदांता, जेएसडब्लू स्टील और रिलायंस बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में सन फार्मा, भारती एयरटेल, गेल, यस बैंक और बजाज फिंसर्व गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
जबकि आज ग्लोबल मार्केट में अच्छी बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 1.2 फीसदी की बढ़त के साथ 20655.17 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं हैंग सेंग 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications