रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि रिलायंस नई ई-कॉमर्स कंपनी लाएगी।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने शुक्रवार को कहा कि रिलायंस नई ई-कॉमर्स कंपनी लाएगी। बहुत जल्द ई-कॉमर्स मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात रिलायंस के लिए जन्मभूमि और कर्मभूमि दोनों है।
बहुत जल्द जियो की मदद से रिलायंस इंडस्ट्रीज ई-कॉमर्स में प्रवेश करेगी। बता दें कि रिटेल सेक्टर में रिलायंस रिटेल 2006 से स्थापित है। पूरे देश में इसके करीब 10 हजार रिटेल शॉप हैं। अब जियो की मदद से रिलायंस रिटेल ई-कॉमर्स में दस्तक देगी। जियो के वर्तमान में करीब 28 करोड़ यूजर्स हैं।
12 लाख छोटे रिटेलर्स और व्यापारियों को एकसाथ
मुकेश अंबानी ने कहा कि ई-कॉमर्स के क्षेत्र में हम नया प्रयोग करेंगे।इसकी शुरुआत गुजरात से होगी। इससे गुजरात के 12 लाख छोटे रिटेलर्स और व्यापारियों को एकसाथ जोड़ा जाएगा।
यह एक ऐसा प्रयोग होगा जिसमें ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट को एकसाथ जोड़ा जाएगा और देश के कोने-कोने तक इसकी पहुंच होगी। मुकेश अंबानी जियो की कनेक्टिविटी और डेटा का इस्तेमाल अपने ई-कॉमर्स वेंचर के लिए करने वाले हैं।
अमेजन और वॉलमार्ट जैसी कंपनियों को चुनौती
वहीं सूत्रों के मुताबिक, कंपनी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि प्रोजेक्ट को पूरा होने में कम से कम 18 महीने का वक्त लगेगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए रिलायंस ग्रुप अमेजन और वॉलमार्ट जैसी कंपनियों को चुनौती देगी।
पिछले महीने सरकार ने विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए नियमों को कड़ा किया था। मुकेश अंबानी इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं।
डिजिटल गुजराज बनाना
मुकेश अंबानी ने कहा कि हमारा लक्ष्य गुजरात को डिजिटल गुजरात बनाने की है। आने वाले कुछ समय में गुजरात यह देश का सबसे अधिक डिजिटली कनेक्टेड स्टेट होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हम 5जी सेवा के लिए तैयार हैं। जियो ने अपने नेटवर्क को 5जी के मुताबिक विस्तार कर लिया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications