एलआईसी बैंक बन गया। एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक के 82,75,90,885 शेयर को खरीद लिया है। जी हां अब आईडीबीआई बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 51 फीसदी हो जाएगी।
एलआईसी बैंक बन गया। एलआईसी ने आईडीबीआई बैंक के 82,75,90,885 शेयर को खरीद लिया है। जी हां अब आईडीबीआई बैंक में एलआईसी की हिस्सेदारी 51 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही इस बैंक पर एलआईसी का स्वामित्व हो जाएगा। एलआईसी ने प्रति शेयर 60.73 रुपए के हिसाब से खरीदारी की है।
आई़डीबीआई बैंक पहले ही एलआईसी को बैंक के प्रमोटर के रूप में मान्यता दे चुका है। पिछले साल 7 नवंबर को बैंक के बोर्ड की बैठक में यह मंजूरी दी गई थी। अगले एक साल में एलआईसी और आईडीबीआई के बीच सारी व्यवस्थाएं तय कर ली जाएंगी।
बैंक की 800 शाखाओं के जरिए एलआईसी पॉलिसियां बेचेगी
अगस्त 2018 में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने एलआईसी द्वारा आईडीबीआई बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक लेने को हरी झंडी दे दी थी। इक्विटी के प्रेफरेंशियल अलॉटमेंट और ऑपन ऑफर के जरिए एलआईसी को इस बैंक के प्रमोटर बनाने की मंजूरी मंत्रिमंडल ने दी थी।
एलआईसी भी आईडीबीआई बैंक में बड़ी हिस्सेदारी लेकर बैंकिंग के क्षेत्र में प्रवेश करना चाहती थी। आपको बता दें कि आईडीबीआई बैंक की 800 शाखाओं के जरिए एलआईसी अपनी पॉलिसियां बेचेगी।
सितंबर तिमाही में बैंक को करोड़ रुपये का घाटा
वित्त वर्ष 2018-19 की सितंबर तिमाही के दौरान आईडीबीआई बैंक को 3,602.49 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इसके एनपीए का स्तर 31.78% यानी 60,875.49 करोड़ रुपये पहुंच गया था।
आरबीआई बैंक की स्थिति में सुधार में लगातार कोशिश की
जानकारी के मुताबिक बैंक के बैड लोन की सही तरीके से वसूली नहीं होने की वजह से बैंक के पास पूंजी की कमी होती जा रही है। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के दौरान बैंक का एनपीए रेशियो 30.78 फीसदी था। जो दूसरी तिमाही में बढ़कर 31.78 फीसदी हो गया। बैड लोन के लगातार बढ़ने से रिजर्व बैंक बैंक की स्थिति में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत था।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें



Click it and Unblock the Notifications