Stock Market : सेंसेक्स 192 अंक बढ़कर बंद

Stock Market : कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों के चलते सोमवार को भारतीय शेयर बाजार ने लम्बी छलांग लगाई। आज सेंसेक्स 192.35 अंक यानि 0.53 फीसदी की बढ़त के साथ 36578.96 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 54.90 अंक यानि 0.50 फीसदी की मजबूती के साथ 10961.85 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपया शाम को 8 पैसे कमजोर होकर ट्रेड कर रहा था। शाम 5 4 बजे रुपया करीब 8 पैसे की गिरावट के साथ 71.27 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market

हफ्ते की अच्छी शुरुआत
शेयर बाजार ने हफ्ते की अच्छी शुरुआत की। आज रिलायंस, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस के दम पर बाजार में शानदार तेजी रही। हालांकि एक वक्त सेंसेक्स में 250 अंकों की भी बढ़त देखने को मिली थी, पर ऊपरी स्तर पर दबाव हावी हुआ। वहीं निफ्टी भी करीब 50 अंकों की मजबूती लेकर 10950 के पार टिका है।

सेंसेक्स में टॉप गेनर
-Reliance
का शेयर करीब 52 रुपये बढ़कर 1,235.30 रुपये पर बंद हुआ।
-Bajaj Finance का शेयर 57 रुपये बढ़कर 2,597.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 399.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Kotak Mahindra का शेयर 22 रुपये बढ़कर 1,259.60 के स्तर पर बंद हुआ।
-Infosys का शेयर करीब 13 रुपये बढ़कर 743.75 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में टॉप लूजर
-Hero Motocorp
का शेयर आज करीब 90 रुपये गिरकर 2,803.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Yes Bank का शेयर करीब 3 रुपये गिरकर 192.75 के स्तर पर बंद हुआ।
-Maruti Suzuki का शेयर करीब 137 रुपये गिरकर 7,216.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ONGC का शेयर करीब 2 रुपये गिरकर 144.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 2 रुपये गिरकर 181.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

बड़ी कंपनियों में उछाल
रिलायंस इंडस्ट्रीज, कोटक महिंद्रा बैंक और बजाज फाइनेंस और इंफोसिस में आज सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली। वहीं, हीरो मोटो कॉर्प, यस बैंक, मारुति और विप्रो में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।

कई इंडेक्स टूटे
वहीं मिड और स्मॉलकैप शेयरों पर आज दबाव देखने को मिला। इसके चलते बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.56 फीसदी की कमजोरी के साथ 14,939.22 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स आज 0.70 फीसदी टूटकर 14,402.55 के स्तर पर बंद हुआ है। आज आयल एंड गैस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली जिसके चलते बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+