अपने मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए वित्त मंत्री एक फरवरी को बजट पेश करने से पहले शुक्रवार को घर वापस आ जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।
अपने मेडिकल चेकअप के लिए अमेरिका गए वित्त मंत्री एक फरवरी को बजट पेश करने से पहले शुक्रवार को घर वापस आ जाएंगे। आधिकारिक सूत्रों ने इस बात की जानकारी दी है।
बता दें कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा वित्त मंत्री 25 जनवरी की शाम को वापस लौटने वाले हैं। अंतरिम बजट निश्चित तौर पर वही पेश करेंगे। जानकारी दे कि बजट दस्तावेजों की छपाई प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो चुकी है।
बजट पेश के पहले आयोजित हुई हलवा सेरेमनी
इस बात से अवगत करा दें कि जेटली 13 जनवरी को इलाज के सिलसिले में अमेरिका गए थे। ऐसा माना जा रहा है कि वह किडनी से जुड़ी बीमारी के चेक-अप के लिए अमेरिका गए थे।
उनकी मई 2018 में गुर्दा प्रत्यारोपण संबंधी सर्जरी हुई थी हालांकि इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि वह अंतरिम बजट पेश करने के लिए वापस नहीं लौट पाएंगे, जोकि इस वर्ष होने वाले आम चुनाव से पहले उनका अंतिम बजट होगा। वहीं हर साल की तरह बजट से पहले आज 'हलवा सेरेमनी' का आयोजन किया गया। हालांकि इस कार्यक्रम में वित्तमंत्री अरुण जेटली नहीं दिखे।
अधिकारी बजट पेश के बाद ही घरवालों से कर सकते संपर्क
बता दें कि कार्यक्रम के बाद बजट से संबंधित जितने भी अधिकारी और मंत्री हैं वे वित्त मंत्रालय के ऑफिस में बंद हो जाते हैं। बजट पेश होने तक किसी को बाहर निकलने की इजाजत नहीं होती है। यहां तक कि वे अपने घरवालों से भी संपर्क नहीं कर सकते हैं।
इसके तहत नॉर्थ ब्लॉक में बने प्रिंटिंग प्रेस में अगले कुछ दिनों तक वित्त मंत्रालय के करीब 100 कर्मचारी रहते हैं। इनमें से कोई भी फोन पर भी बाहरी दुनिया से संपर्क नहीं कर सकता है। केवल एक लैंडलाइन लगी होती है जिसपर इनकमिंग कॉल की सुविधा होती है।
आयकर छूट की सीमा दोगुनी हो सकती
उम्मीद है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली मध्य वर्ग को राहत देते हुए आयकर छूट की सीमा बढ़ाकर दोगुनी कर सकते हैं। यानी मौजूदा टैक्स सीमा को 2.5 लाख रुपए से बढ़कर 5 लाख रुपए किया जा सकता है।
इतना ही नहीं मेडिकल और कन्वेएंस को भी फिर से लागू किया जा सकता है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक एक विकल्प ये भी है कि स्टैंडर्ड डिडक्शन को 40,000 रुपये का सालाना से बढ़ाकर कुछ और कर दिया जाए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications