राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने घाटे में चल रही टाटा टेलीसर्विसेज के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी दे दी है।
राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने घाटे में चल रही टाटा टेलीसर्विसेज के भारती एयरटेल में विलय को मंजूरी दे दी है। इस विलय के लिए दूरसंचार विभाग की स्वीकृति आवश्यक है। इस बात की जानकारी भारती एयरटेल ने बीएसई को दी।

बता दें कि कंपनी ने कहा है कि माननीय राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण, नयी दिल्ली की प्रधान पीठ ने 17 जनवरी, 2019 के अपने आदेश के जरिए टाटा टेलीसर्विसेज लिमिटेड, भारती एयरटेल लिमिटेड और भारती हेक्साकॉम लिमिटेड एवं उनके हितधारकों एवं ऋणदाताओं के बीच व्यवस्था की समग्र योजना को मंजूरी दे दी है। भारती हेक्साकॉम, भारती एयरटेल की अनुषंगी है।
वहीं दूसरी तरफ घाटे में चल रही टाटा टेलीसर्विसेज ने अक्टूबर, 2017 में भारती एयरटेल में विलय की घोषणा की थी। इस सौदे में एयरटेल ने घाटे में चल रही टाटा टेलिसविर्सिज के करीब 40,000 करोड़ रुपये के कर्ज में से कुछ भी अपने ऊपर नहीं लिया और न ही इसके लिए कोई नकद भुगतान किया।
जियो को टक्कर देगा एयरटेल का नया प्लान
एयरटेल ने जियो को टक्कर देने के लिए अपने कई मासिक प्लान में बदलाव किया है। अब कंपनी ने अपना फोकस सालाना प्लान पर किया है। देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम सेवा प्रदाता एयरटेल ने रिलायंस जियो से टक्कर लेने के लिए सालाना प्लान पेश किया है। कंपनी ने 1699 रुपए का सालाना प्लान जारी किया है, जिसका मुकाबला रिलांयस जियो के 1699 रुपए के प्लान से होगा।
नया प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध
बता दें कि 1,699 रुपए के प्लान में एयरटेल 1 जीबी डेटा प्रति दिन, अनलिमिटेड कॉलिंग और एसएमएस लाभ प्रदान कर रही है। इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है और हर दिन आपको एसएमएस लाभ मिलेगा। एयरटेल का नया प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध है। डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के अतिरिक्त कंपनी इस प्लान के साथ एयरटेल टीवी एप का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।
इतना ही नहीं जियो के 1699 रुपए के प्लान में यूजर्स को हर दिन 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में यूजर्स को लोकल और नेशनल फ्री कॉलिंग मिलती है। इन लाभ के अतिरिक्त यूजर्स को इस प्लान में जियो के विभिन्न एप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसमें जियो टीवी, जियो सिनेमा जैसे एप शामिल हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications