Stock Market : सेंसेक्स 134 अंक की गिरावट के साथ बंद

Stock Market : शेयर बाजार में लगातार पांच दिनों की तेजी मंगलवार को थम गई। आज शेयर बाजार गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स (Sensex) 134.32 अंक यानि 0.37 फीसदी की कमजोरी के साथ 36,444.64 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी (Nifty) 39.10 अंक यानि 0.36 फीसदी की कमजोरी के साथ 10922.75 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ रुपया शाम को कमजोर पड़ गया। रुपयो शाम को करीब 16 पैसे की कमजोरी के साथ 71.44 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Stock Market

अन्य इंडेक्स भी गिरे
बैंक निफ्टी भी करीब 50 अंक कमजोर हुआ है। मिडकैप शेयरों में भी गिरावट का ही दिन रहा। ज्यादातर इंडेक्स में गिरावट के चलते आज शेयर बाजार का गिरने वालों की संख्या काफी ज्यादा रही।

सेंसेक्स (Sensex) के टॉप गेनर
-Sun Pharma का शेयर करीब 20 रुपये बढ़कर 418.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Kotak Mahindra का शेयर आज करीब 24 रुपये बढ़कर 1,291.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Finance का शेयर 28 रुपये की तेजी के साथ 2,616.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 29 रुपये बढ़कर 2,823.85 के स्तर पर बंद हुआ।
-Axis Bank का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 661.80 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स (Sensex) के टॉप लूजर
-Vedanta का शेयर करीब 7 रुपये गिरकर 191.45 के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Steel का शेयर करीब 15 रुपये गिरकर 456.80 के स्तर पर बंद हुआ।
-M&M का शेयर करीब 3 रुपये गिरकर 708.05 के स्तर पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 21 रुपये गिरकर 941.60 के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 6 रुपये गिरकर 304.25 के स्तर पर बंद हुआ।

TVS मोटर्स को मुनाफा
TVS मोटर्स का वित्तीय वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में मुनाफा 15.5 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 178.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। पिछले फाइनेंशियल की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 154.4 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी का रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़ा है। तीसरी तिमाही में TVS मोटर्स का रेवेन्यू 26 फीसदी बढ़कर 4664.6 करोड़ रुपये रहा है। पिछले फाइनेंशियल की तीसरी तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 3703.1 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान कंपनी की ओवरआल सेल्स 18.9 फीसदी बढ़कर 7.99 लाख यूनिट से बढ़कर 9.50 लाख यूनिट हो गई है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+