मोदी सरकार की ओर से शुरु की गयी अटल पेंशन योजना (APY) में कुछ बदलाव किये जा सकते है।
मोदी सरकार की ओर से शुरु की गयी अटल पेंशन योजना (APY) में कुछ बदलाव किये जा सकते है। बुधवार को वित्तीय सेवाओं के सचिव राजीव कुमार ने जानकारी दी कि वित्त मंत्रालय अटल पेंशन योजना (एपीवाई)(APY) में प्रवेश की ऊपरी आयु सीमा को बढ़ा सकता है। मंत्रालय ऊपरी आयु सीमा 50 वर्ष करने सहित पीएफआरडीए के कुछ सुझावों पर गौर कर रहा है।

बता दें कि अभी अटल पेंशन योजना में प्रवेश की ऊपरी आयु सीमी 40 वर्ष है। अटल पेंशन योजना को आकर्षक बनाने के लिए पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए)(PFRDA) ने वित्त मंत्रालय को कुछ सुझाव भेजे हैं।
बता दें कि योजना के तहत गारंटीशुदा न्यूनतम पेंशन राशि को दोगुनी कर 10 हजार रुपये मासिक करने और योजना लेने की ऊपरी सीमा को मौजूदा 40 साल से बढ़ाकर 50 साल करने का सुझाव शामिल है।
इस बात से भी अवगत कराया कि पीएफआरडीए(PFRDA) ऐसे विभिन्न निवेशों पर भी विचार कर रहा है। जिनमें उसे अधिक प्रतिफल प्राप्त हो। यह सभी अच्छे सुझाव हैं। मैं आपको यह आश्वासन दे सकता हूं कि हम सभी सुझावों पर सावधानी के साथ और पूरी मेहनत के साथ गौर करेंगे।
वहीं उन्होंने बैंकों से भी कहा है कि वह एपीवाई योजना को आगे बढ़ाने के लिए नवोन्मेषी उपायों की खोज करें। उन्होंने कुछ उदाहरण देते हुए कहा कि बैंक योजना के लिए मुद्रा लाभार्थियों, स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं में इसका विस्तार कर सकते हैं। Employees Pension Scheme: पेंशन दोगुनी कर सकती सरकार ये भी पढ़ें।
उन्होंने कहा कि देश में 5 करोड़ मुद्रा ऋण योजना के लाभार्थी हैं और यदि इनमें से 20 प्रतिशत को भी योजना के तहत लाया जाता है तो लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
आपको याद दिला दें कि सरकार ने 9 मई 2015 को अटल पेंशन योजना की घोषणा की थी। यह गारंटीशुदा पेंशन योजना है। यह योजना असंगठित क्षेत्र के कामगारों पर केंद्रित है ताकि उन्हें सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराई जा सके।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications