Stock Market : अच्छी तेजी के साथ खुले शेयर बाजार अपनी तेजी कायम नहीं रख सके। आज सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ खुले थे, लेकिन अंत में 169.56 अंक की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी 70 अंक की कमजोरी के साथ 10886.80 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया भी 17 पैसे की कमजोरी के साथ 71.24 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Bharti Infratel का शेयर करीब 17 रुपये बढ़कर 279.75 रुपये पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 23 रुपये बढ़कर 969.40 रुपये पर बंद हुआ।
-Yes Bank का शेयर करीब 4 रुपये बढ़कर 219.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Airtel का शयेर करीब 6 रुपये बढ़कर 307.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Cipla का शेयर करीब 7 रुपये बढ़कर 507.65 रुपये पर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लेजर
-Zee Entertain का शेयर करीब 115 रुपये गिरकर 318.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Maruti Suzuki का शेयर करीब 527 रुपये गिरकर 6,513.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UltraTechCement का शेयर करीब 280 रुपये गिरकर 3,510.80 के स्तर पर बंद हुआ।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 120 रुपये की गिरावट के साथ 2,670.15 के स्तर पर बंद हुआ।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 29 रुपय की गिरावट के साथ 744.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
अन्य इंडेक्स भी गिरे
मिड और स्मॉलकैप शेयरों में भी भारी बिकवाली का दबाव देखने को मिला। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स आज 1.2 फीसदी टूटकर 14681.82 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 1.58 फीसदी टूटकर 14000.20 के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि ऑयल एंड गैस शेयरों में आज खरीदारी देखने को मिली बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स आज 0.18 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
बैंकिंग शेयरों में भारी बिकवाली
बैंकिंग शेयरों में बिकवाली के चलते बैंक निफ्टी भी आज 0.55 फीसदी टूटकर 27115.30 के स्तर पर बंद हुआ है। आज के कारोबार में आईटी को छोड़कर निफ्टी से सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान बंद हुए है। निफ्टी का आईटी इंडेक्स 0.45 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है। आज मीडिया शेयरों में जोरदार गिरावट देखने को मिली निफ्टी का मीडिया इंडेक्स 16.3 फीसदी टूट कर बंद हुआ। वहीं, ऑटो इंडेक्स में 3.25 फीसदी, मेटल इंडेक्स में 1.2 फीसदी, पीएसयू बैंक इंडेक्स 1.3 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 4.3 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।
More From GoodReturns

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

RBI पॉलिसी मीटिंग: बाजार की उठापटक में इन शेयरों ने बदली ट्रेडर्स की किस्मत

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications