नई दिल्ली। Budget 2019 से पहले रेलवे ने अपने कर्मचारियों (railway employee) को बड़ा तोहफा दिया है। अब रेलवे कर्मचारियों (railway employee) के 2 बच्चों को 33 वर्ष की उम्र तक रेलवे में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। अभी फ्री रेल यात्रा (free rail travel) के लिए आयु सीमा 21 वर्ष थी। रेलवे कर्मचारियों की यह मांग काफी समय से चल रही थी, जिसे अब मान लिया गया है। ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन और रेल मंत्री के बीच हुई वार्ता के बाद इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी गई। सहमति बनने के बाद रेल मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) की ओर से सभी मंडल रेल प्रबंधकों को पत्र जारी कर दिया गया है।

मांग के पीछे का तर्क
रेल कर्मचारियों (railway employee) की मांग वर्षों से चल रही थी कि उनके बच्चे 20 या 21 साल की आयु के बाद अधिक सफर करते हैं, क्योंकि पढ़ाई के बाद प्रतियोगी परीक्षा देने या फिर अन्य कोर्स के लिए उन्हें घर से बाहर जाना पड़ता है। इस कारण बच्चों को फ्री रेल यात्रा (free rail travel) की दी जाने वाली सुविधा की आयु सीमा बढ़ाई जाए। ऐसा न होने से रेल कर्मचारियों (railway employee) को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी लिए सरकार ने यह मांग Budget 2019 से पहले ही पूरी कर दी है।
फ्री रेल यात्रा (free rail travel) की ये हैं शर्ते
फ्री रेल यात्रा (free rail travel) की इस व्यवस्था के तहत रेलकर्मी (railway employee) के बेटे और बेटी दोनों शामिल रहेंगे लेकिन पर बेटी की शादी होते ही फ्री यात्रा की सुविधा नहीं ले पाएगी। हालांकि बेटों को यह सुविधा शादी के बाद भी 33 साल तक मिलेगी। लेकिन बेटों को यह सुविधा तभी मिलेगी जब रेल कर्मचारी यह कहेगा उसका बेटा अभी आत्मनिर्भर नहीं हुआ है।
भारतीय रेल के बारे में
भारतीय रेल एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क और सरकारी स्वामित्व वाला विश्व का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है। यह 160 वर्षों से भी अधिक समय से भारत के परिवहन का मुख्य आधार रहा है। भारतीय रेल विश्व की सबसे बड़ी नियोक्ता (railway employee) है, जिसके 13 लाख से भी अधिक कर्मचारी हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications