L&T : कांस्ट्रक्शन क्षेत्र की देश की सबसे बड़ी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (L&T) ने तीसरी तिमाही में शानदार वित्तीय रिजल्ट पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का मुनाफा 61.2 फीसदी बढ़कर 2,042 करोड़ रुपये हो गया है। लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का मुनाफा 2018 की तीसरी तिमाही में 1,490 करोड़ रुपये रहा था। वहीं वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की आय 24.2 फीसदी बढ़कर 35,709 करोड़ रुपये हो गया है। यह आय 2018 की तीसरी तिमाही में 28,748 करोड़ रुपये थी।

एबिटडा में शानदार बढ़ोत्तरी
लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एबिटडा 3,142.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 3,997 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की एबिटडा मार्जिन 10.9 फीसदी से बढ़कर 11.2 फीसदी हो गई है।
इंफ्रा कारोबार तेजी से बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के इंफ्रा कारोबार से होनेवाली आय 23.1 फीसदी बढ़कर 18,371 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की इंफ्रा कारोबार से होनेवाली आय 14,924 करोड़ रुपये रही है। हालांकि सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की इंफ्रा कारोबार से होनेवाली एबिटडा 984 करोड़ रुपये से घटकर 766 करोड़ रुपये रही है।
पॉवर बिजनेस से कमाई घटी
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की पावर कारोबार से होनेवाली आय 28.5 फीसदी घटकर 908 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की पावर कारोबार से होनेवाली आय 1,270 करोड़ रुपये रही है। वहीं सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की पावर कारोबार से होनेवाली एबिटडा 20.3 करोड़ रुपये से घटकर 15.4 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की की पावर कारोबार से होनेवाली एबिटडा मार्जिन 1.6 फीसदी से बढ़कर 1.7 फीसदी रही है।
डिफेंस कारोबार में शानदार बढ़त
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की डिफेंस कारोबार से होनेवाली आय 41.2 फीसदी बढ़कर 1,045 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की डिफेंस कारोबार से होनेवाली आय 704 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की डिफेंस कारोबार से होनेवाली एबिटडा 21 करोड़ रुपये से बढ़कर 55.5 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में लार्सन एंड टुब्रो (L&T) की की डिफेंस कारोबार से होनेवाली एबिटडा मार्जिन 2.8 फीसदी से बढ़कर 5.3 फीसदी रही है।
हाइड्रो कार्बन कारोबार बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की हाइड्रो कार्बन कारोबार से होनेवाली आय 22.2 फीसदी बढ़कर 3,777 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की हाइड्रो कार्बन कारोबार से होनेवाली आय 3,090 करोड़ रुपये रही है। सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की हाइड्रो कार्बन कारोबार से होनेवाली एबिटडा 206 करोड़ रुपये से बढ़कर 270 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी की हाइड्रो कार्बन कारोबार से होनेवाली एबिटडा मार्जिन 6.7 फीसदी से बढ़कर 7.1 फीसदी रही है।


Click it and Unblock the Notifications