नई दिल्ली। 27 जनवरी को जहां डीजल (diesel) महंगा हुआ है, वहीं पेट्रोल (petrol) के दाम स्थिर रहे हैं। आज नई दिल्ली और मुंबई में डीजल (diesel) के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। नई कीमतें लागू होने के बाद नई दिल्ली में डीजल (diesel) के 66 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 69.11 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं नई दिल्ली में पेट्रोल (petrol) के दाम 71 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे।

अब रोज बदलते हैं दाम
बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई थी। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। लेकिन अब इनको रोज के आधार पर बदला जाता है।
नए साल में 13 बार महंगा हुआ पेट्रोल
नए साल के पहले महीने के 24 दिन में पेट्रोल-डीजल (diesel) के दाम कई बार बढ़े और कुछ ही दिन घटे। कुछ दिन ऐसे भी रहे जब दामों में कोई बदलाव नहीं आया। फिर भी 1 जनवरी से लेकर अब तक दामों में बड़ा अंतर आ चुका है।
इन 24 दिनों में पेट्रोल (petrol) 13 बार महंगा हुआ। इस दौरान कुल 3.06 रुपए प्रति लीटर दाम बढ़ चुका है, जबकि महज तीन दिन ऐसे रहे जब दाम घटे। इन तीन दिनों में पेट्रोल (petrol) 0.44 पैसे नीचे आया। 8 दिन ऐसे रहे जब कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। 1 जनवरी को दिल्ली में पेट्रोल (petrol) के दाम 68.65 रुपए प्रति लीटर थे।
14 बार महंगा हुआ डीजल
डीजल (diesel) जनवरी के इन 24 दिनों में 14 दिन महंगा हुआ। अब तक एक लीटर पर कुल 3 रुपए 74 पैसे बढ़ चुके हैं। वहीं तीन दिन दाम घटे, जिससे आम आदमी को महज 50 पैसे प्रति लीटर की राहत मिली। सात दिन ऐसे रहे जब दाम नहीं बढ़े। दिल्ली में पहली जनवरी को एक लीटर डीजल (diesel) का दाम 62.66 रुपए था।


Click it and Unblock the Notifications