एक फरवरी को मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। इस बात से अवगत करा दें कि अंतरिम बजट रेल मंत्री पीयूष गोयल पेश करेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने हेल्थ चेकअप के कारण विदेश में हैं।
एक फरवरी को मोदी सरकार अंतरिम बजट पेश करेगी। इस बात से अवगत करा दें कि अंतरिम बजट रेल मंत्री पीयूष गोयल पेश करेंगे। वित्त मंत्री अरुण जेटली अपने हेल्थ चेकअप के कारण विदेश में हैं। इस वजह से वित्त और कॉरपोरेट मामलों का प्रभार गोयल को दिया गया है। जैसा की आप सब जानते हैं कि कुछ ही महीनों में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी सेक्टर उम्मीद कर रहे हैं कि बजट में सभी के लिए कुछ खास होगा।
आपको बता दें कि 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में केंद्र सरकार सोने की खरीदारी को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं की घोषणा कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार अंतरिम बजट में गोल्ड सेविंग अकाउंट लॉन्च करने की योजना पर काम कर रही है।

खाते के साथ मिलेगी पासबुक भी
इस योजना के तहत लोग इस खाते में नकद जमा कराएंगे और बैंक उतनी ही कीमत का सोना उस खाते में क्रेडिट कर देंगे। इस बैंक खाते के साथ पासबुक भी मिलेगी, जिसमें सारा ब्योरा दर्ज होगा। साथ ही लोग सोने की सावधि जमा (आरडी) भी कर सकेंगे।
बता दें कि रिपोर्ट में कहा गया हैं कि सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में बदलाव कर सकती है। इसके तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को घरों में रखा सोना बैंक में जमा करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की घोषणा हो सकती है। गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम के तहत बैंक गोल्ड निवेश के बदले ब्याज देते हैं। साथ ही सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम में प्राइस रिस्क से मुक्ति भी दिला सकती है।
सरकार हटा सकती है स्कीम से विड्रॉल अवधि
इतना ही नहीं सरकार गोल्ड मोनेटाइजेशन स्कीम से विड्रॉल अवधि को हटा सकती है। अभी तक इस स्कीम के तहत ग्राहकों को कम से कम आठ साल तक के लिए अपना सोना बैंक के पास जमा करना पड़ता है। सूत्रों के हवाले से प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार इस प्रस्ताव को नीति आयोग ने अन्य हितधारकों के सुझावों के आधार पर तैयार किया है।
खातों में न्यूनतम 1 ग्राम सोना जमा हो सकेगा
हालांकि गोल्ड सेविंग अकाउंट की बात की जाए तो ग्राहकों को इस अकाउंट में कुछ राशि जमा करनी होगी जिसके बदले में बैंक उनके खातों में बाजार मूल्य के आधार पर सोना क्रेडिट करेंगे। बैंक ग्राहकों को खातों में न्यूनतम 1 ग्राम सोना जमा करेगा जिसके बारे में ग्राहकों को जानकारी मिल जाएगी। इसकी एक और खासियत यह है कि खाताधारक चाहें तो गोल्ड के बदले अकाउंट से पैसे भी निकाल सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications