नई दिल्ली। आरबीएल बैंक (RBL Bank) ने सोमवार को अपने वित्तीय परिणाम घोषित किए। वित्तीय वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) का मुनाफा 36.2 फीसदी बढ़कर 225.2 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक का मुनाफा 165.3 करोड़ रुपये रहा था।

ब्याज आय बढ़ी
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) की ब्याज आय 40.2 फीसदी बढ़कर 655.1 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की ब्याज आय 467.3 करोड़ रुपये रही थी।
आरबीएल बैंक (RBL Bank) का ग्रास एनपीए घटा
तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) का ग्रॉस एनपीए (NPA) 1.40 फीसदी से घटकर 1.38 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आरबीएल बैंक का नेट एनपीए (Net NPA) 0.74 फीसदी से घटकर 0.72 फीसदी रहा है।
रुपये के आधार पर एनपीए बढ़ा
हालांकि रुपये के हिसाब में देखें तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) का ग्रॉस एनपीए (NPA) 645 करोड़ रुपये से बढ़कर 695.5 करोड़ रुपये हो गया है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आरबीएल बैंक (RBL Bank) का नेट एनपीए (Net NPA) 338.5 करोड़ रुपये से बढ़कर 358.2 करोड़ रुपये रही है।
बैंक ने प्रोविजन बढ़ाए
तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की प्रोविजनिंग कवरेज रेश्यो 61.45 फीसदी से बढ़कर 63.22 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में आरबीएल बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन 3.9 फीसदी से बढ़कर 4.1 फीसदी रही है।


Click it and Unblock the Notifications