Stock Market : सेंसेक्स 137 अंक की गिरावट के साथ खुला

Stock Market : स्टॉक मार्केट (Stock Market) में सोमवार को गिरावट के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स आज करीब 137 अंक की गिरावट के साथ 35888 अंक पर खुला। वहीं निफ्टी करीब 53 अंक की गिरावट के साथ 10719 अंक के स्तर पर खुला। आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों से भी कमजोरी के संकेत मिले थे, जिसका असर भारतीय शेयर बाजार पर पड़ा। हालांकि आज विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर (dollar) के मुकाबले सोमवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया (Rupee) आज 18 पैसे की बढ़त के साथ 71.00 के स्तर पर खुला है।

Stock Market

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Zee Entertain का शेयर करीब 23 रुपये की मजबूती के साथ 341.35 रुपये के स्तर पर खुला।
-Larsen का शेयर करीब 37 रुपये की मजबूती के साथ 1,322.75 के स्तर पर खुला।
-Wipro का शेयर करीब 8 रुपये की मजबूती के साथ 361.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 5 रुपये की मजबूती के साथ 284.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-TCS का शेयर करीब 29 रुपये की मजबूती के साथ 1,949.85 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर

-Adani Ports का शेयर करीब 36 रुपये की गिरावट के साथ 337.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 46 रुपये की गिरावट के साथ 698.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-UltraTechCement का शेयर करीब 151 रुपये की गिरावट के साथ 3,360.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-ICICI Bank का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 344.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-Yes Bank का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 213.75 रुपये के स्तर पर खुला।

एशियाई बाजारों का हाल
आज के कारोबार में एशियाई बाजारों में तेजी नजर आ रही है। हालांकि जापान का बाजार निक्केई 65.34 अंक यानि 0.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 20708 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंग सेंग 136.40 अंक यानि करीब 0.49 फीसदी की बढ़त के साथ 27705 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि एसजीएक्स निफ्टी 16 अंक यानि 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 10810 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई बाजार का इंडेक्स कोस्पी 0.05 फीसदी बढ़ा है, जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.38 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। ताइवान इंडेक्स 43 अंको यानि 0.43 फीसदी की बढ़त के साथ 10012 पर दिख रहा है। उधर शंघाई कम्पोजिट 0.91 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार कर रहा है।

रुपये की मजबूत शुरुआत
Forex Market : विदेश मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर (dollar) के मुकाबले सोमवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया (Rupee) आज 18 पैसे की बढ़त के साथ 71.00 के स्तर पर खुला है। हालांकि पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को रुपये (Rupee) में कमजोरी आई थी। शुक्रवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 12 पैसे टूटकर 71.18 के स्तर पर बंद हुआ था।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+