जैसा की हमसब जानते हैं कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी आयुषमान भारत योजना के तहत प्राइवेट हॉस्पिटल में भी मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान है।
जैसा की हमसब जानते हैं कि भारत सरकार की महत्वकांक्षी आयुषमान भारत योजना के तहत प्राइवेट हॉस्पिटल में भी मुफ्त इलाज की सुविधा का प्रावधान है।
आपको इस बात से अवगत करा दें कि Budget 2019 में मोदी सरकार की फ्लैगशिप योजना आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat ) योजना पर खास फोकस किया जा सकता है। अब तक लगभग 7 लाख लोग इस स्कीम का फायदा उठा चुके हैं। सरकार आयुष्मान भारत का बजट बढ़ा कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस स्कीम का लाभ देने की घोषणा कर सकती है।

देश के 10 करोड़ परिवारों को शामिल किया गया
आपको याद दिला दें कि 1 फरवरी 2018 को बजट 2018 की घोषणा करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा था कि हम नेशनल हेल्थ प्रोटेक्शन स्कीम लॉन्च करेंगे, जिसमें देश के 10 करोड़ परिवारों को शामिल किया जाएगा और उनके परिवार के 50 करोड़ सदस्यों को हर साल 5 लाख रुपए का मुफ्त इलाज कराने का इंतजाम किया जाएगा। जेटली ने इसे दुनिया का सबसे बड़ा सरकारी वित पोषित हेल्थ केयर प्रोग्राम बताया था।
1,200 करोड़ आवंटित किए गए थे पिछले बजट में
बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, इस बजट में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लिए अलग से भारी फंड की व्यवस्था की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस स्कीम का फायदा उठाया जा सके। अभी कई राज्यों में प्राइवेट अस्पताल इस स्कीम से जुड़ नहीं पाए हैं। ऐसे राज्यों के लिए विशेष घोषणाएं की जा सकती हैं। पिछले बजट में सरकार ने इसके लिए 1,200 करोड़ आवंटित किए गए थे। जानकारों का मानना है कि इस बार यह राशि 20 फीसदी तक बढ़ सकती है।
5 लाख रु इलाज के लिए प्रतिवर्ष मुफ्त
वहीं, आज केंद्रीय न्याय एवं विधि मंत्री प्रसाद यहां अपने आवास पर आयुष्मान भारत योजना के कई लाभार्थियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस प्रयास से 50 करोड़ से अधिक गरीबों को इस योजना के तहत पांच लाख रुपये तक का अस्पताल का इलाज प्रतिवर्ष मुफ्त मिलेगा। उन्होंने कहा, "इस योजना के शुरू हुए अभी 100 दिन से थोड़ा अधिक समय हुआ है और सात लाख से अधिक गरीबों को मुफ्त में इलाज दिया जा चुका है।"
लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री को कहा धन्यवाद
इस मौके पर कई लाभार्थियों ने अपने इलाज के अनुभव बताए। मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा। मंत्री प्रसाद ने इस मौके पर कई लाभार्थियों को आयुष्मान भारत का गोल्डन कॉर्ड भी बांटा। प्रसाद ने इस योजना के लिए चलाए जा रहे कॉमन सर्विस सेंटर के संचालकों से भी मुलाकात की और उनके कामों की सराहना की। प्रसाद ने सभी सर्विस सेंटर संचालकों से आयुष्मान योजना के बारे में गरीब परिवारों को जानकारी देने और उन्हें गोल्डन कॉर्ड देने की अपील की।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications