Stock Market : सेंसेक्स 64 अंक की गिरावट के साथ बंद

Stock Market : सुबह भारी गिरावट के साथ खुले स्टॉक मार्केट (Stock Market) शाम को बंद होते-होते काफी कुछ रिकवरी करने में सफल रहे। मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) सुबह जहां करीब 100 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ खुला था, वह शाम को केवल 64 अंक की गिरावट के साथ 35593 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी (Nifty) भी शाम को 9 अंकों की कमजोरी के साथ 10652 के स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में पीएसयू बैंक और फार्मा शेयरों में खरीदारी रही है, वहीं आईटी शेयरों में भी अच्छी रिकवरी आई है। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 2 पैसे की कमजोरी के साथ 71.12 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

Stock Market

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Adani Ports का शेयर आज करीब 23 रुपये बढ़कर 349.25 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 10 रुपये बढ़कर 297.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bajaj Finserv का शेयर करीब 182 रुपये बढ़कर 6,233.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Cipla का शेयर करीब 13 रुपये बढ़कर 505.05 रुपये पर बंद हुआ।
-Sun Pharma का शेयर करीब 11 रुपये बढ़कर 422.40 रुपये पर बंद हुआ।

निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Eicher Motors का शेयर करीब 1110 रुपये गिरकर 18,877.25 रुपये पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर करीब 10 रुपये गिरकर 323.60 रुपये पर बंद हुआ।
-Yes Bank का शेयर करीब 5 रुपये गिरकर 202.90 रुपये पर बंद हुआ।
-Larsen का शेयर करीब 22 रुपये गिरकर 1,278.05 रुपये पर बंद हुआ।
-HPCL का शेयर करीब 4 रुपये गिरकर 235.30 के स्तर पर बंद हुआ।

एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा गिरा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी (HDFC) का मुनाफा 14.3 फीसदी गिरकर 2113.8 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में एचडीएफसी को 2467.1 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 3.1 फीसदी बढ़कर 10450 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एचडीएफसी की आय 10,138 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में एचडीएफसी का टैक्स खर्च 1022 करोड़ रुपये से घटकर 755 करोड़ रुपये रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+