देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण लाखों खाताधारकों की निजी जानकारीयाँ में सेंध लगने की खबर है।
देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में बड़ी लापरवाही सामने आई है। जिसके कारण लाखों खाताधारकों की निजी जानकारीयाँ में सेंध लगने की खबर है।
जी हां अगर आप भी एसबीआई के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके बड़े काम की है। एक रिपोर्ट के अनुसार एसबीआई की एक चूक की वजह से लाखों खाताधारकों की जानकारी पर खतरा पैदा हो गया है। बताया जा रहा है कि इस सर्वर में बैंक खातों की जानकारी के अलावा खाते में मौजूद बैलेंस से जुड़ी काफी संवेदनशील सूचनाएं भी मौजूद थीं।

हांलाकि इस बात से अवगत करा दें कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह डाटा लीक हुआ है या नहीं। बैंक की ओर से अभी तक इस बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं आया है।
SBI ने सर्वर को सिक्योर करने के लिए नहीं रखा कोई पासवर्ड
Techcrunch की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में किसी रिसर्चर ने इसकी सूचना दी थी। जिसके बाद उन्होंने इसके बारे में विस्तार से जानने की कोशिश की। रिसर्चर ने बताया था कि SBI की ओर से सर्वर को सिक्योर करने के लिए कोई किसी पासवर्ड नहीं रखा गया है, ऐसे में कोई भी व्यक्ति डाटा एक्सेस कर सकता है। हालांकि, अभी ये स्पष्ट नहीं है कि ये सर्वर कबतक बिना किसी पासवर्ड के साथ ओपन रहा।
Techcrunch ने जब इस मामले को लेकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से सवाल किया तो बैंक ने किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
बैंक(Bank) की ओर से 30 लाख मैसेज भेजे गए
Techcrunch की रिपोर्ट के अनुसार, SBI के सर्वर का ये हिस्सा SBI Quick था जिसके जरिए बैंक की ओर से किसी भी खाता धारक को फोन कॉल या मैसेज किया जा सकता है। बैंक की वेबसाइट पर भी इस बात की जानकारी दी गई है कि इस सिस्टम के जरिए आप अपने खाते से जुड़ी सभी जानकारियां अपने फोन पर प्राप्त कर सकते हैं।
वहीं रिपोर्ट में यह खुलासा भी किया गया है कि जिस दौरान ये अनसिक्योर्ड था तो उन्होंने देखा कि वहां से सभी खाताधारकों को मैसेज भेजे जा रहे हैं। सोमवार को ही बैंक की ओर से लगभग 30 लाख मैसेज भेजे गए।
गौर करने की बात यह हैं कि देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई जिसमें करोड़ों लोगों के बैंक खाते है। ऐसे में इस प्रकार की बातें सामने आ रही है। बता दें कि इससे पहले कई बार आधार कार्ड की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो चुके हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications