Stock Market : सेंसेक्स ने खुलते ही लगाया तेजी का दोहरा शतक

Stock Market : स्टॉक मार्केट (Stock Market) की शुरुआत आज भारी तेजी के साथ हुई। सुबह ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों की दम पर सेंसेक्स करीब 200 अंक की तेजी के साथ 35789 अंक के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी 42 अंक की बढ़त के साथ करीब 10693 अंक के स्तर पर खुला। इससे पहले आज विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) गुरुवार को भारी तेजी के साथ खुला। आज रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 70.89 रुपये के स्तर पर खुला।

Stock Market

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-ICICI Bank का शेयर करीब 8 रुपये की तेजी के साथ 373.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tech Mahindra का शेयर करीब 13 रुपये की तेजी के साथ 728.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-GAIL का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 326.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-SBI का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 291.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-NTPC का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 140.80 रुपये के स्तर पर खुला।

निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर्स
-Zee Entertain का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 378.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 660.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bajaj Finance का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 2,557.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bajaj Auto का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 2,468.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 28 रुपये की गिरावट के साथ 2,582.80 रुपये के स्तर पर खुला।

ग्लोबल मार्केट से मिल रहे अच्छे संकेत
बाजार के लिए ग्लोबल संकेत आज अच्छे रहे हैं। एशिया में आज कारोबार की मजबूत शुरुआत देखने को मिली है। एसजीएक्स निफ्टी भी 60 अंक से ज्यादा चढ़ा है। उधर यूएस फेड के दरें बढ़ाने में संयम बरतने के संकेत से अमेरिकी बाजार भी भागे हैं। कल के कारोबार में डाओ 432 अंक चढ़कर बंद हुआ है। फेड के फैसले से कल यूएस मार्केट में मजबूती आई और डाओ 432 अंक चढ़कर 25000 के पार बंद हुआ।

रुपया मजबूत

Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में डॉलर (dollar) के मुकाबले गुरुवार को रुपया (Rupee) गुरुवार को भारी तेजी के साथ खुला। आज रुपया 23 पैसे की मजबूती के साथ 70.89 रुपये के स्तर पर खुला। रुपये में शुरुआती इतनी तेजी कई दिनों बाद दर्ज की गई है। इससे पहले रुपया मंगलवार को 1 पैस की मामूली गिरावट के साथ 71.12 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था।

आईसीआईसीआई बैंक के अच्छे तिमाही नतीजे
आईसीआईसीआई बैंक ने शानदार तिमाही नतीजे पेश किए हैं। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 2.8 फीसदी घटकर 1,604.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का मुनाफा 1,650 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 20.5 फीसदी बढ़कर 6,875.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक की ब्याज आय 5,705.2 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का ग्रॉस एनपीए 8.54 फीसदी से घटकर 7.75 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईसीआईसीआई बैंक का नेट एनपीए 3.65 फीसदी से घटकर 2.58 फीसदी रहा है।

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+