आम चुनाव से पहले पेश 2019 के बजट में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रक्षा क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया है।
आम चुनाव से पहले पेश 2019 के बजट में वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने रक्षा क्षेत्र के लिए खजाना खोल दिया है। वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि इस बार का रक्षा बजट का आवंटन तीन लाख करोड़ रुपये से ज्यादा होगा। रक्षा बजट में पहली बार इतनी बड़ी धन राशि का आवंटन किया गया है।

3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन
जी हां सरकार ने वर्ष 2019-20 के बजट में रक्षा क्षेत्र के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया है। वित्त मंत्री के रूप में पीयूष गोयल ने आम चुनाव से पहले शुक्रवार को लोकसभा में अंतरिम बजट पेश करते हुए कहा कि सरकार ने वर्ष 2019-20 के बजट प्रावधानों में रक्षा बजट के लिए 3 लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस राशि को और बढ़ाया जायेगा।
2018-19 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2 लाख 95 हजार
हालांकि बता दें कि वर्ष 2018-19 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2 लाख 95 हजार 511 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। यह राशि केन्द्र सरकार के कुल खर्च का 12.10 फीसदी थी। इसमें से 1 लाख 95 हजार 947 करोड रुपये नेट एक्सपेंडिचर और 99 हजार 536 करोड रुपये पूंजीगत व्यय के लिए निधारित किये गये थे। इससे पहले वर्ष 2017-18 में रक्षा क्षेत्र के लिए 2 लाख 79 हजार करोड रुपये का प्रावधान किया गया था।
मौके पर मौजूद पीयूष गोयल ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार ने भूतपूर्व सैनिकों की एक रैंक एक पेंशन के लिए 2014.15 के अंतरिम बजट में मात्रा 500 करोड़ रुपये मंजूर किये थे। जबकि उनकी सरकार इस मद में अब तक 35 हजार करोड़ रुपये भूतपूर्व सैनिकों को दे चुकी है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications