Stock Market : बजट 2019 (Budget 2019) में हुई घोषणओं के चलते शुकवार को शेयर बाजार में शानदार तेजी रही। आज सेंसेक्स करीब 213 अंक मजबूत होकर 36469 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 63 अंक चढ़कर 10894 के स्तर पर बंद हुआ। बजट 2019 (Budget 2019) में सालाना 5 लाख रुपये की आय पर पूरी तरह से टैक्स फ्री किए जाने का ऐलान से ऐलान से जानकारों को लगता है कि लोगों की खरीदने की झतता बढ़ेगी, जिसका बाजार पर सकारात्मक असर आएगा। आज के कारोबार में आटो शेयरों में जहां तेजी है, वहीं मेटल और पीएसयू बैंक शेयरों में भारी गिरावट दिखी। वहीं आज डॉलर के मुकाबले शाम को 20 पैसे की कमजोरी के साथ ट्रेड कर रहा था।

10 में 6 बजट में गिरा है शेयरर बाजार
पिछले 10 साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 10 बजट में 6 बार शेयर बाजार में हल्की या ज्यादा गिरावट रही है। साल 2009 में सेंसेक्स में करीब 6 फीसदी गिरावट आई थी, वहीं 2012, 2013, 2014, 2016 और 2018 में भी गिरावट दर्ज रही थी। बाकी चार बार बजट के बाद शेयर बाजार ऊपर गया था। वही इस बार भी बजट के बाद बाजार 213 अंक बढ़ा है।
वित्तीय घाटे का लक्ष्य बढ़ाया
सरकार ने वित्त वर्ष के लिए वित्तीय घाटे का लक्ष्य बढ़ाकर 3.4 फीसदी कर दिया है। इसके पहले इसके 3.2 फीसदी रहने का लक्ष्य है। वहीं, करंट अकाउंट डेफिसिट 2.5 फीसदी रहने का लक्ष्य है।
10 लाख करोड़ डॉलर की इकोनॉमी बनने का लक्ष्य
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने 2030 तक भारत की इकाेनॉमी को 10 लाख करोड़ डॉलर की बनने का लक्ष्य तय किया है। ऐसे में इंडस्ट्री को उम्मीद है कि सरकार निवेश बढ़ाएगी जिससे कारोबारी अवसर बढ़ेंगे।
एसबीआई का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एसबीआई को 3,955 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एसबीआई को 2,416 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 21.4 फीसदी बढ़कर 22,691 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में एसबीआई की ब्याज आय 18,688 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का ग्रॉस एनपीए 9.95 फीसदी से घटकर 8.71 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एसबीआई का नेट एनपीए 4.84 फीसदी से घटकर 3.95 फीसदी रहा है।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications