नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel) को अपने ग्राहकों पर हर माह मिनिमन रिचार्ज (Airtel Minimum Recharge Plan) की बाध्यता को थोपना भारी पड़ा है। कुछ ही दिनों में लाखों ग्राहक खोने के बाद कंपनी ने अपने दो पुराने मिनिमम रिचार्ज प्लान (Airtel Minimum Recharge Plan) फिर से जारी कर दिए हैं। इन प्लान को रिचार्ज कराने के बाद लोगों के मोबाइल नंबर की वैलिडिटी लाइफटाइम हो जाएगी। यानी इन दो रिचार्ज में किसी भी एक प्लान को लेने के बाद मोबाइल नंबर बंद होने का खतरा खत्म हो जाएगा।

जानें कौन से हैं ये प्लान
एयरटेल (Airtel) ने अपने दो पुराने प्लान रिचार्ज 100 और रिचार्ज 500 को दोबारा जारी कर दिया है। इन मिनिमम रिचार्ज प्लान (Airtel Minimum Recharge Plan) से रिचार्ज कराने के बाद लोगों के मोबइल नंबर की वैलिडिटी लाइफटाइम हो जाएगी। हालांकि इन प्लान से रिचार्ज करने से पहले इनकी पूरी जानकारी लेना जरूरी है।
ये है प्लान का विवरण
एयरटेल (Airtel) के 100 रुपये और 500 रुपये वाले रीचार्ज पैक में 28 दिनों की आउटगोइंग वैधता और लाइफटाइम एक्टिवेशन वैधता मिल रही है। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि एयरटेल (Airtel) के ये दोनों प्लान देश के सभी सर्किल में उपलब्ध हैं या नहीं। अगर आप एयरटेल (Airtel) ग्राहक हैं तो ऐप में 'बेस्ट प्लान' मेन्यू के 'टॉकटाइम' सेक्शन में जाकर मिनिमन रिचार्ज प्लान (Airtel Minimum Recharge Plan) को चैक कर सकते हैं। अगर आपके सर्किल में यह सुविधा है तो आप इन प्लान में किसी एक अपने मोबाइल नंबर को रिचार्ज करा सकते हैं।
क्या मिलेगा इन प्लान में
एयरटेल (Airtel) के नए 100 रुपये वाले प्लान में 81.75 रुपये के टॉकटाइम के साथ यूजर को 28 दिनों की आउटगोइंग वैधता और इनकमिंग कॉल के लिए लाइफटाइम एक्टिवेशन वैधता मिलेगी। 500 रुपये वाला रीचार्ज पैक 420.73 रुपये के टॉकटाइम, 28 दिनों की आउटगोइंग वैधता और लाइफटाइम एक्टिवेशन वैधता मिलेगी। हालांकि एयरटेल (Airtel) के इन मिनिमम रिचार्ज प्लान (Airtel Minimum Recharge Plan) में डेटा और एसएमएस की सुविधा नहीं होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications