नई दिल्ली। बजट 2019 में घोषित पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan yojana) की पहली किस्त का 2000 रुपया मार्च की शुरुआत में किसानों के बैंक खातों में चला जाएगा। वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने इस बात की जानकारी दी है। बजट में घोषित योजना का लाभ उन किसानों को होगा जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। बजट में हुई घोषणा के अनुसार किसानों को साल में इस योजना के तहत 6 हजार रुपये दिया जाएगा। यह पैसा साल में तीन बार में दिया जाएगा जिसकी पहली किस्त 2 हजार रुपये मार्च के शुरुआत में किसानों के खातों में चली जाएगी।

दिसंबर से लागू मानी जाएगी पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan yojana)
वित्तमंत्री पीयूष गोयल के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan yojana) एक दिसंबर, 2018 से प्रभावी मानी जाएगी। नई योजना के तहत पहली राशि किसानों को 2,000 रुपये मार्च तक के लिए प्रदान की जाएगी। इस योजना का पूरा खर्च केंद्र सरकार वहन करेगी। हालांकि इस योजना का फायदा उन्हीं किसानों को मिलेगा जिनके पास दो एकड़ तक जमीन है, लेकिन किसानों को इसका फायदा नहीं मिल पाएगा जिनके पास कोई जमीन नहीं है।
जमीन मालिक को ही मिलेगा पैसा
वित्तमंत्री पीयूष गोयल के अनुसार जिन किसानों का भूमि-स्वामी होने का रिकॉर्ड उपलब्ध है फिलहाल पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan yojana) का लाभ उन्हीं किसानों को मिल पाएगा। उनके अनुसार जैसे जैसे जमीन का रिकॉर्ड उपलब्ध होता जाएगा किसानों का नाम पीएम किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan yojana) में जुड़ता जाएगा। हालांकि उन्होंने कहा मुझे पक्का विश्वास है कि जिनके पास जमीन है, लेकिन वह खेती नहीं करते हैं, वे इसका लाभ खेती करने वालों को हस्तांतरित कर देंगे।
योजना एक नजर में
-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan yojana) को मंजूरी के अंतर्गत 2 हेक्टेयर तक की जमीन वाले किसान को हर साल 6 हजार रुपये मिलेंगे।
-किसानों के खाते में 3 किस्तों में पैसे जाएंगे।
-इसका फायदा देश के 12 करोड़ किसानों को मिलेगा।
-1 दिसंबर 2018 से यह योजना पूरे देश में लागू होगी।
-किसान निधि के लिए 75,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications