Stock Market : बजट के बाद रुपये की कमजोर शुरुआत के बाद सोमवार को शेयर बाजार भी दबाव में दिखा। आज कारोबार की शुरुआत में ही सेंसेक्स करीब 140 अंक टूटकर 36328 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी भी करीब 46 अंक टूटकर 10850 के नीचे कारोबार की शुरुआत की। कारोबार में पीएसयू बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दिख रही है। वहीं दूसरी तरफ एशियाई बाजार तेजी के खाथ खुले लेकिन उसका भारतीय शेयर बाजार को सपोर्ट नहीं मिला। आज डॉलर के मुकाबल रुपया 42 पैसे की कमजोरी के साथ खुला।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Titan Company का शेयर आज करीब 43 रुपये की तेजी के साथ 1,034.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 55 रुपये की तेजी के साथ 2,846.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-ONGC का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 143.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-HCL Tech का शेयर करीब 12 रुपये की तेजी के साथ 1,055.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Reliance का शेयर करीब 10 रुपये की तेजी के साथ 1,259.60 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Zee Entertain का शेयर करीब 13 रुपये की गिरावट के साथ 341.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-HPCL का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 226.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tata Steel का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 458.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 18 रुपये की गिरावट के साथ 661.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-Yes Bank का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 180.90 रुपये के स्तर पर खुला।
ग्लोबल मार्केट में मिला जुला रुख
आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत मिलेजुले नजर आ रहे हैं। एशिया के ज्यादातर बाजारों में आज मजबूती देखने को मिल रही है। मगर एसजीएक्स निफ्टी पर दबाव है। यूएस की बात करें तो शुक्रवार को उम्मीद से बेहतर जॉब रिपोर्ट के बाद डाओ 64 अंक चढ़ कर बंद हुआ। इस बीच कच्चे तेल की कीमतों में भी 3 फीसदी का उछाल देखने को मिल रहा है। ब्रेंट का भाव 63 डॉलर के करीब पहुंच गया है। उधर शी जिनपिंग और ट्रंप फिर मुलाकात करेंगे।
एशियाई बाजारों में तेजी
वहीं एशियाई बाजारों में तेजी नजर आ रही है। जापान का बाजार निक्केई 109.46 अंक यानि 0.53 फीसदी की मजबूती के साथ 20897.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, हैंग सेंग 52.58 अंक यानि करीब 0.19 फीसदी की बढ़त के साथ 27983.32 के स्तर पर कारोबार कर रहा है जबकि एसजीएक्स निफ्टी 16.00 अंक यानि 0.15 फीसदी की कमजोरी के साथ 10895.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। कोरियाई, चीन और ताइवान के बाजार आज बंद है। जबकि स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.12 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है और ये 3.95 अंक की हल्की बढ़त के साथ 3192.63 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
रुपया खुलते ही धड़ाम
Forex Market : बजट 2019 पेश होने के बाद विदेश मुद्रा बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 42 पैसे कमजोर खुला। कई दिनों बाद डॉलर के मुकाबल रुपया शुरुआत दौर में इतना कमजोर खुला है। आज रुपया 42 पैसे कमजोर होकर 71.66 रुपये के स्तर पर खुला है।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications