नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाईनेंस कंपनियों में से एक इन्फोलाईन फाईनेंस लिमिटेड की नॉन बैंकिंग फाइनेंस इकाई-आईआईएफएल गोल्ड लोन (gold loan) ने उत्तर भारत के राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में ग्राहकों के लिए एक आकर्षक ऑफर 'गोल्ड लोन पे फ्री गोल्ड' पेश किया है। कम्पनी की तरफ से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया है कि इस ऑफर के तहत 21 जनवरी, 2019 से 19 फरवरी, 2019 के बीच दिए जाने वाले सभी नए गोल्ड लोंस (gold loan) (रिबुकिंग को छोड़कर) अप्रैल, 2019 के अंतिम सप्ताह में आयोजित लकी ड्रॉ में शामिल किए जाएंगे, जिसमें 50 ग्राहकों को 24 कैरट शुद्धता का 1 ग्राम का सोने का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा।

230 शाखाओं में योजना लागू
कम्पनी के प्रवक्ता ने कहा कि यह ऑफर उत्तर भारत के राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 230 आईआईएफएल गोल्ड लोन (gold loan) शाखाओं पर उपलब्ध होगा।
न्यूनतम ब्याज दर
आईआईएफएल गोल्ड लोन इंडिया इन्फोलाईन फाईनेंस लिमिटेड (आईआईएफएल फाईनेंस) का हिस्सा है, जो भारत की सबसे बड़ी नॉन-बैंकिंग फाईनेंस कंपनियों में से एक है। आईआईएफएल लोन उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला, जैसे 0.77 प्रतिशत प्रतिमाह की न्यूनतम ब्याज दर के साथ गोल्ड लोन (gold loan) प्रदान करता है।
5 मिनट में ले लोन
आईआईएफएल 5 मिनट के अंदर सबसे ज्यादा तीव्रता से गोल्ड लोन (gold loan) देने के लिए मशहूर है। यह आसान डिजिटल भुगतान के विकल्प प्रदान करता है। आईआईएफएल ग्रुप का नॉन-बैंकिंग फाईनेंस अंग, इंडिया इन्फोलाईन फाईनेंस लिमिटेड एक महत्वपूर्ण नॉन-बैंकिंग फाईनेंशियल कंपनी है, जो सार्वजनिक जमा स्वीकार नहीं करती और होम एवं प्रॉपर्टी लोन, गोल्ड लोन (gold loan), कमर्शियल वेहिकल फाईनेंस, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, एसएमई बिजनेस एवं माईक्रो-फाईनेंस लोन के बिजनेस में संलग्न है। आईआईएफएल को क्राईसिल ने एए (स्टेबल) की, आईसीआरए ने एए (स्टेबल) की और केयर ने एए (पॉजिटिव) की दीर्घकालिक क्रेडिट रेटिंग दी है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications