नई दिल्ली। 31 मार्च आने वाला है और लोग इनकम टैक्स (Income Tax) बचाने के लिए हड़बड़ी में निवेश कर रहे हैं। इसके चलते कई बार गलत निवेश हो जाता है, जिससे बाद में नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने एक ऐसी पॉलिसी जारी की है जिसमें निवेश करके दोहरा फायदा लिया जा सकता है। जहां जीवन बीमा का पूरा लाभ मिलेगा, वहीं इनकम टैक्स (Income Tax) भी बचेगा। एलआईसी (LIC) की इस पॉलिसी में पैसाा सिर्फ एक बार ही लगाना होता है।

जानें कौन सी यह योजना
एलआईसी (LIC) ने जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh Plan) नाम से सिंगल प्रीमियम प्लान जारी किया है। इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका 12 साल में मैच्योर हो जाना है। 12 साल के बाद पूर्ण लाभ के साथ पैसा वापस मिल जाएगा। इस प्लान को न्यूनतम 6 साल की उम्र के बच्चे के नाम के लिए भी जा सकता है और अधिकतम 47 साल तक का व्यक्ति भी एलआईसी (LIC) का यह प्लान ले सकता है।
जानें कितने का मिलेगा न्यूनतम सम एश्योर्ड
एलआईसी (LIC) के (LIC Jeevan Utkarsh Plan) प्लान में पैसा लगाने वालों को न्यूनतम 75 हजार रुपए का सम एश्योर्ड मिलेगा। हालांकि अधिकतम सम एश्योर्ड लेने की कोई सीमा नहीं है। लोग अपनी क्षमता के अनुसार इसका चयन कर सकते हैं। यही नहीं अगर किसी को लगता है कि उसे बाद में पैसे की जरूरत है तो सरेंडर वैल्यू की गणना का तरीका काफी आसान है। अगर कोई इसको एक साल के अंदर सरेंडर करता है तो उसे 70 फीसदी वैल्यू वापस मिल जाएगी। लेकिन अगर कोई एक साल के बाद इसे सरेंडर करता है तो उसे 90 फीसदी वैल्यू वापस मिलेगी।
एलआईसी (LIC) से ले सकते है लोन भी
यही नहीं अगर किसी को लगता है कि उसे पैसों की जरूरत है और वह अपना बीमा भी वापस नहीं करना चाहता है तो वह एलआईसी (LIC) से अपने बीमा (LIC Jeevan Utkarsh Plan) के बदले लोन ले सकते हैं। एलआईसी (LIC) इस बीमा पॉलिसी के बदले लोन भी देता है। हालांकि यह लोन शुरू के तीन महीने नहीं मिलेगा। इसके बाद यह पूरी पॉलिसी टर्म में एलआईसी (LIC) से कभी भी लोन लिया जा सकता है।
फ्री लुक पीरियड का लाभ उठाएं
अगर किसी को लगता है कि उसने एलआईसी (LIC) की गलत पॉलिसी चुन ली है तो वह इसे 15 दिन के फ्री लुक पीरियड के दौरान वापस कर सकता है। यह 15 दिन पॉलिसी मिलने के बाद से गिने जाते हैं। हालांकि अगर कोई पॉलिसी वापस करना चाहता है तो उसे उचित कारण बताना पड़ता है। यह लाभ एलआईसी (LIC) के जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh Plan) प्लान में भी मिलता है।
एलआईसी (LIC) के इस प्लान के फायदे पर एक नजर
अगर कोई स्वथ्य व्यक्ति 25 साल की उम्र में एलआईसी (LIC) की जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh Plan) योजना को लेता है और न्यूनतम 75 हजार रुपये का बेसिक सम एश्योर्ड लेता है तो उसे 41242 रुपये प्रीमियम देना होगा। यह प्लान उसे 12 साल के लिए मिलेगा। इस प्लान में उसे मृत्यु की दशा में उसके घरवालों को 412420 रुपये मिलेंगे। यह लाभ पूरे पॉलिसी टर्म के दौरान मिलेगा। अगर किसी भी प्रकार की दुर्घटना नहीं होती है तो 79875 रुपये वापस मिलेगा।
निवेश के लिए 31 मार्च का न करें इंतजार
कई बार लोग समय से निवेश का फैसला नहीं ले पाते हैं और वित्तीय साल के अंत में जाकर निवेश करते हैं। इस हड़बड़ी में कई बार उनका फार्म इनकंप्लीट रह जाता है या कई बार विभिन्न कारणों से चेक बाउंस हो जाता है। ऐसे में न तो समय से निवेश हो पाता है और न ही इनकम टैक्स (Income Tax) की रिबेट मिल पाती है। ऐसे में जरूरी है कि निवेश का फैसला जल्दी कर लेना चाहिए, जिससे इस तरह की दिक्कतें न आएं। यह निवेश एलआईसी (LIC) की जीवन उत्कर्ष (LIC Jeevan Utkarsh Plan) पॉलिसी में हो सकता है या कहीं और भी किया जा सकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications