नई दिल्ली। एलआईसी (LIC) ने अपने बीमाधारकों को राहत देते हुए घर बैठे अपनी पॉलिसी में मोबाइल नबंर और ईमेल को जोड़ने की सुविधा दी है। एलआईसी (LIC) की योजना 1 मार्च 2019 से पूरी तरह से डिजिटल होने की है। इसके बाद कंपनी अपने हर बीमाधारक को बीमा किस्त की जानकारी एसएमएस से भेजना शुरू करेगी। यह एसएमएस किस्त नजदीक आने पर मिलेगा और किस्त जमा होने के बाद भी मिलेगा। अगर कोई बीमा किस्त जमा करना भूल जाता है तो उसे रिमाइंडर भी भेजा जाएगा। ऑनलाइन मोबाइल नबंर अपडेट कराते वक्त बस अपना पॉलिसी नबंर याद होना चाहिए।

एलआईसी (LIC) ने अलर्ट करना शुरू किया
एलआईसी (LIC) ने इस संबंध में अपने ग्राहकों को एसएमएस (SMS) से बताना शुरू कर दिया है। जिन लोगों के मोबाइल नंबर एलआईसी (LIC) में उन लोगों को ये एसएमएस मिल रहे हैं। लेकिन अगर अभी तक आपको एलआईसी (LIC) का यह एसएमएस नहीं मिला तो समझ जाएं कि आपका मोबाइल नबंर अभी तक अपडेट नहीं है। ऐसे में आपको एलआईसी (LIC) में ऑनलाइन अपना मोबाइल नबंर और ईमेल अपडेट करना होगा।
ये है ऑनलाइन तरीका
एलआईसी (LIC) की वेबसाइट www.licindia.in/Customer-Services/Help-Us-To-Serve-You-Better पर जाकर आप को अपना नाम, मोबाइल नबंर और ईमेल देना होगा। इसके बाद एलआईसी (LIC) की तरफ से यह पूछा जाएगा कि आपके पास कितनी बीमा पॉलिसी हैं। इसके बाद आपको इन बीमा पॉलिसी का नबंर भरना होगा। जैसे ही आप यह जानकारी डालेंगे आपका रिकॉड अपडेट हो जाएगा। बाद में एलआईसी (LIC) की तरफ से एक वेरिफिकेशन कॉल आएगी।
रजिस्टर नहीं कराने का नुकसान
अगर आपने अपना नंबर रजिस्टर नहीं कराया है तो आपको एलआईसी (LIC) के अपडेट नहीं मिल पाएंगे। ऐसा होने से कई बार बीमा पॉलिसी की किस्त देने में देर हो जाती है जिस पर आपको पेनाल्टी देना पड़ती है। लेकिन अगर आपने यह प्रोससे कर लिया तो आप यह नुकसान बचा सकेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications