नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 फरवरी को स्वदेश निर्मित ट्रेन 18 (Train 18) को हरी झंडी दिखाएंगे। रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा। चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री द्वारा निर्मित देश की पहली इंजन-रहित ट्रेन 18, जिसे वंदे भारत एक्सप्रेस (vande bharat express) भी कहा जाता है, को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 10 बजे रवाना किया जाएगा। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ ही लोगों को संबोधित करेंगे।

ये हैं खाने पीने का चार्ज
ट्रेन 18 (Train 18) के एग्जीक्यूटिव क्लास में नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाले यात्रियों से सुबह की चाय, नाश्ते और दोपहर के भोजन के लिए 399 रुपये लिए जाएंगे जबकि चेयर कार के यात्रियों को 344 रुपये देने होंगे। वहीं, नई दिल्ली से कानपुर और प्रयागराज जाने वाले ट्रेन 18 (Train 18) के यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर सीट के लिए क्रमश: 155 रुपये और 122 रुपये देने होंगे। वाराणसी से नई दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को एक्जीक्यूटिव क्लास और चेयर सीट के लिए क्रमश: 349 रुपये और 288 रुपये का शुल्क देना होगा। उन्हें नाश्ता, शाम की चाय और रात का खाना परोसा जाएगा।
किराया अभी तय नहीं
रेल मंत्रालय ने पहले ही संकेत दे दिया था कि ट्रेन 18 (Train 18) का किराया शताब्दी एक्सप्रेस की तुलना में 40-50 प्रतिशत अधिक होगा। हालांकि अभी रेलवे ने इसका किराया घोषित नहीं किया है। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पहले कहा था कि स्वदेश निर्मित ट्रेन आठ घंटे में 795 किलोमीटर की दूरी पूरी कर लेगी जो रूट की अन्य सबसे तेज ट्रेनों की तुलना में 35 फीसदी तेज है। ट्रायल रन के दौरान 180 किमी प्रति घंटे से अधिक की गति से चली ट्रेन 18 भारत की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेन है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications