नई दिल्ली। पैन कार्ड (PAN Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह इनकम टैक्स रिटर्न (itr)भरने के अलावा कई अन्य जगह भी काम आता है। अगर आपके पास पैन कार्ड (PAN Card) नहीं है तो इसे ऑफलाइन या ऑनलाइन बनवा भी सकते हैं, लेकिन अगर आपके पास पहले से ही पैन कार्ड (PAN Card) लेकिन उसमें कुछ जानकारी गलत हैं तो भी यह नहीं होने के ही बराबर है। ऐसे में पैन कार्ड (PAN Card) में तुरंत करेक्शन करा लेना चाहिए। यह काम आसानी से ऑनलाइन हो सकता है।

पैन कार्ड (PAN Card) में गलती ठीक नहीं
पैन कार्ड (PAN Card) गुम हो गया हो तो इसे दूसरा बनवाना तो जरूरी है ही, लेकिन अगर इसमें आंशिक भी गलती है तो इसे सही कराना बहुत जरूरी है। क्योंकि नाम में एक अक्षर की भी मिस्टेक आपके पैन कार्ड (PAN Card) को बेकार साबित कर सकती है। इसलिए पैन कार्ड (PAN Card) में करेक्शन जल्द से जल्द करा लेना जरूरी है। पैन कार्ड (PAN Card) में नाम में बदलाव का एक कारण तो मिस प्रिंट हो सकता है, इसके अलावा कुछ लोगों का शादी के बाद नाम में बदलाव होता है। ऐसे में यह काम घर बैठे आसानी से ऑनलाइन किया जा सकता है।
गलती से भी न बनवाएं दूसरा पैन कार्ड (PAN Card)
अगर पैन कार्ड (PAN Card) में कोई गलती है या खो गया है] तो दूसरा पैन कार्ड बनवाने की गलती न करें। अगर ऐसा करते हैं तो आपको कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है।
ये है पैन कार्ड (PAN Card) में ऑनलाइन करेक्शन का तरीका
-पैन कार्ड में करेक्शन या नया पैन बनवाने के लिए आपको NSDL या UTITSL की वेबसाइट पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर पैन कार्ड करेक्शन लिंक पर क्लिक करिए।
- अगले पेज पर आपकी जानकारियां मांगी जाएगी. इसमें आपको अपना मौजूदा पैन नंबर जरूर भरना है जिसमें करेक्शन कराना है।
किसी भी कालम को खाली न छोड़ें
- (*) मार्क वाली जानकारियों को भरना अनिवार्य है।
- बायीं तरफ एक बॉक्स बना होता है। जिस जानकारी में करेक्शन कराना है, उसके सामने बने बॉक्स को टिक करना होगा। अगर करेक्शन की बजाय पैन कार्ड को दोबारा जारी करवाना है तो किसी भी बॉक्स को टिक करने की जरूरत नहीं है।
- आपको सभी बदलाव को प्रमाणित करने के लिए जरूरी डॉक्युमेंट्स भी सबमिट करने होंगे। आपको ड्रॉप डाउन में जरूरी डॉक्युमेंट्स की सूची दिख जाएगी जिसे सबमिट कर आप अपनी जानकारी को प्रमाणित कर सकते हैं।
- अपनी सभी जानकारियों के सबमिट करने के बाद आपको एक Acknowledgement मिलेगा जिसमें 15 अंकों का एक यूनिक Acknowledgement Number होता है। इसे संभालकर रखना होता है।
- इस नंबर के जरिए अपने पैन कार्ड प्रॉसेस को ट्रैक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications