stock market : एशियाई बाजारों से आज कमजोर संकेत और एजीएक्स निफ्टी में 15 अंक की गिरावट से संकेत मिल रहे थे भारत में शेयर बाजार नीचे खुलेंगे। बाद में ऐसा ही हुआ और सेंसेक्स और निफ्टी कमजोर खुले। आज सेंसेक्स (Sensex) 186 अंक यानि 0.5 फीसदी की कमजोरी के साथ 36360 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा है, वहीं निफ्टी (Nifty) अंक यानि 0.77 फीसदी की कमजोरी के साथ 10860 के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं ट्रेड टेंशन और ग्लोबल स्लोडाउन की आशंका से शुक्रवार को अमेरिकी बाजार भी मिलेजुले बंद हुए थे। हालांकि कच्चे तेल में भी आज नरमी देखने को मिल रही है। ब्रेंट 62 डॉलर प्रति बैरल के नीचे नजर आ रहा है।

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Cipla का शेयर करीब 8 रुपये की मजबूती के साथ 542.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Eicher Motors का शेयर करीब 161 रुपये की मजबूती के साथ 21,008.05 रुपये के स्तर पर खुला।
-Wipro का शेयर करीब 3 रुपये की मजबूती के साथ 376.00 रुपये के स्तर पर खुला।
-Infosys का शेयर करीब 6 रुपये का मजबूती के साथ 766.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-Kotak Mahindra का शेयर करीब 6 रुपये की मजबूती के साथ 1,305.65 रुपये के स्तर पर खुला।
निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 580.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-ONGC का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 138.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hindalco का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 198.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 86 रुपये की गिरावट के साथ 2,683.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-GAIL का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 325.90 रुपये के स्तर पर खुला।
IT को छोड़ सभी इंडेक्स टूटे
आज निफ्टी के आईटी इंडेक्स को छोड़कर सभी इंडेक्स में कमजोरी देखने को मिल रही है। निफ्टी के आईटी इंडेक्स में 0.8 फीसदी की बढ़त देखने को मिल रही है। जबकि निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 1.5 फीसदी, एफएमसीजी इंजेक्स 1.3 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.2 फीसदी औरह रियल्टी इंडेक्स 1.3 फीसदी टूट गए हैं।
बैंकिंग शेयरों में कमजोरी
आज के कारोबार में बैंकिंग शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी 0.19 फीसदी की कमजोरी के साथ 27240 के स्तर पर नजर आ रहा है। तेल और गैस शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है, बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.39 फीसदी टूट गया है।
रुपये में कमजोरी
Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में सोमवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 7 पैसे की बढ़त के साथ 71.23 के स्तर पर खुला है। पिछले कारोबारी दिन यानि शुक्रवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 15 पैसे की मजबूती के साथ 71.30 के स्तर पर बंद हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications