नई दिल्ली। थोड़ी-थोड़ी जरूरत के लिए अक्सर लोगों को लोन लेना पड़ता है किसी जानने वालों से कर्ज लेना पड़ता है। लेकिन अगर लोग प्लानिंग से निवेश (Investment Planning) शुरू कर दें तो 3 साल में उनके पास 1 लाख रुपये का फंड तैयार हो सकता है। इसके लिए हर माह बहुत ज्यादा निवेश की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। देश में निवेश के तीन विकल्प हैं। एक है बैंक (bank) दूसरा पोस्ट ऑफिस (post office) और तीसरा म्युचुअल फंड (mutual fund)। इन तीनों जगहों में लोग अपनी रिस्क और जरूरत के हिसाब से निवेश का प्लान बना कर निवेश शुरू करते हैं।

जानें कितने रुपये से शुरू करें निवेश
1 लाख रुपये का अगर फंड तैयार करना है तो बैंक (bank) में 2500 रुपये का हर माह का निवेश शुरू करना होगा। वहीं पोस्ट ऑफिस (post office) में इस निवेश की शुरुआत केवल 2400 रुपये प्रति माह से करनी होगी, जबकि म्युचुअल फंड (mutual fund) में 2200 रुपये महीने के निवेश से ही 1 लाख रुपये का फंड तैयार किया जा सकता है। बैंक में यह इनवेस्टमेंट प्लानिंग (Investment Planning) आपको वित्तीय लक्ष्य दिला देगी।
जानें बैंक में निवेश की प्लानिंग
भारतीय स्टेट बैंक (sbi) में इस वक्त तीन साल के लिए RD करने पर 6.80 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से 3 साल में 1 लाख रुपए का फंड तैयार करने के लिए करीब 2500 रुपये हर माह का निवेश करना पड़ेगा।
बैंक (bank) निवेश की योजना एक नजर में
-2500 रुपये का हर माह शुरू करें निवेश
-3 साल तक चलाएं यह निवेश
-6.80 फीसदी मिलेगा ब्याज
-1 लाख रुपये का तैयार हो फंड
जानें पोस्ट ऑफिस (post office) में निवेश की प्लानिंग
पोस्ट ऑफिस (post office) आरडी या (Post Office Recurring Deposit Account) (RD) में इस वक्त 7.30 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस ब्याज दर से अगर तीन साल में एक लाख रुपए का फंड तैयार करना हो तो निवेशक को करीब 2300 रुपये हर महीने जमा करना होगा। पोस्ट ऑफिस (post office) में यह इनवेस्टमेंट प्लानिंग (Investment Planning) आपको वित्तीय लक्ष्य दिला देगी।
पोस्ट ऑफिस (post office) निवेश योजना एक नजर में
-2300 रुपये का शुरू करें निवेश
-3 साल तक चलाएं यह निवेश
-7.30 फीसदी मिलेगा ब्याज
-1 लाख रुपए का तैयार हो फंड
(नोट- पोस्ट ऑफिस (post office) की आरडी (rd) 5 साल के लिए होती है, लेकिन बीच में पैसा निकाला जा सकता है। लेकिन निवेश अगर अपना निवेश 5 साल तक जारी रखेगा तो उसे 1 लाख रुपये से काफी ज्यादा मिलेगा)
जानें म्युचुअल फंड (mutual funds) निवेश की प्लानिंग
फाइनेंशियल एडवाइजर फर्म बीपीएन फिनकैप के डायरेक्टर एके निगम के अनुसार म्युचुअल फंड (mutual funds) में रिटर्न को लेकर गारंटी नहीं होती है, लेकिन पिछले एक साल में म्युचुअल फंड (mutual funds) की ढेरों स्कीम्स ने 15 से 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। लेकिन इस रिटर्न को गारंटीड नहीं माना जा सकता है। इसलिए अगर सेफ साइड मान लिया जाए तो 12 फीसदी का रिटर्न आराम से मिल सकता है। इतना रिटर्न 2200 रुपये महीने के निवेश को 3 साल में 1 लाख रुपये बना सकता है। म्यूचुअल फंड (mutual funds) में यह इनवेस्टमेंट प्लानिंग (Investment Planning) आपको वित्तीय लक्ष्य दिला देगी।
म्युचुअल फंड (mutual funds) निवेश योजना एक नजर में
-2200 रुपये का शुरू करें निवेश
-3 साल तक चलाएं यह निवेश
-12 फीसदी का मिल सकता है रिटर्न
-1 लाख रुपए का तैयार हो फंड
अच्छा रिटर्न देने वाली म्युचुअल फंड (mutual funds) की स्कीम्स
-Tata Digital India Fund Regular Plan ने 1 साल में 24.55 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Aditya Birla Sun Life Global Real Estate Fund Retail Plan ने 1 साल में 20.10 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-Reliance US Equity Opportunities Fund ने 1 साल में 18.86 फीसदी का रिटर्न दिया है।
-ICICI Prudential Technology Fund ने 1 साल में 18.40 फीसदी का रिटर्न दिया है।
DHFL Pramerica Global Equity Opportunities Fund ने 1 साल में 18.19 फीसदी का रिटर्न दिया है।
नोट : डाटा 15 फरवरी 2019 का।
नोट : लेख में जानकारों से बात करने के बाद उनकी राय रखी गई है। फिर भी निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?



Click it and Unblock the Notifications