नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ग्राहकों की संख्या में दिसंबर में बढ़ोतरी जारी रही, जबकि अन्य दिग्गज दूरसंचार ऑपरेटरों वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) और भारती एयरटेल (Airtel) के ग्राहकों की संख्या में इस अवधि में गिरावट दर्ज की गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (trai) द्वारा जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। दिसंबर 2018 में रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने कुल 85.6 लाख नए ग्राहक जोड़े और कंपनी के ग्राहकों की संख्या बढ़कर 28.01 करोड़ हो गई।

ट्राई ने एक बयान में कहा, "दिसंबर 2018 के अंत तक कुल वायरलेस ग्राहकों (जीएसएम, सीडीएमए और एलटीई) की संख्या बढ़कर 117.6 करोड़ हो गई, जोकि नवंबर 2018 के अंत तक 117.1 करोड़ थी।" ग्राहकों की संख्या के मामले में देश की सबसे बड़ी दूरसंचार प्रदाता वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के ग्राहकों की संख्या में दिसंबर 2018 में 23.32 लाख की गिरावट दर्ज की गई और कंपनी के ग्राहकों की कुल संख्या 41.87 करोड़ हो गई।
आंकड़ों से पता चलता है कि एयरटेल (Airtel) के ग्राहकों की कुल संख्या दिसंबर 2018 घटकर 34.03 करोड़ हो गई है, जो कि नवंबर 2018 से 15.01 लाख कम है। क्षेत्र के हिसाब से ग्राहकों की संख्या पर ट्राई का कहना है, "दिसंबर 2018 में उत्तर पूर्व को छोड़कर देश के सभी सेवा क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई।"
डेटा स्पीड मामले में एयरटेल आगे
देशभर के 15 शहरों में कराए गए अध्ययन के मुताबिक जुलाई-दिसंबर 2018 के दौरान एयरटेल (Airtel) की डेटा स्पीड सबसे तेज रही। वहीं, नेटवर्क कवरेज के मामले रिलायंस जियो (Reliance Jio) सबसे ऊपर रहा। दूरसंचार नेटवर्क शोध कंपनी ओकला ने अपनी रिपोर्ट में यह बात कही।
नेटवर्क कवरेज में रिलायंस जियो अव्वल
रिपोर्ट में कहा गया है कि नेटवर्क कवरेज के लिहाज से रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने सभी बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, जिन क्षेत्रों में सर्वेक्षण किया गया उनमें 99.3 प्रतिशत में जियो की मौजूदगी रही। आमतौर पर जियो की उपलब्धता बेहतर है। उपयोगकर्ता ने 99.3 प्रतिशत स्थानों पर जियो की सेवा पाई। एयरटेल का नेटवर्क 99.1 प्रतिशत, वोडाफोन का 99 प्रतिशत और आइडिया सेल्युलर का नेटवर्क 98.9 प्रतिशत स्थानों पर पाया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications