बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक माहौल के चलते भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेजी के साथ खुले।
बेंचमार्क सूचकांकों में सकारात्मक माहौल के चलते भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को तेजी के साथ खुले। बंबई स्टॉक एक्सचेंज का बीएसई करीब 120 अंकों की तेजी के साथ 35991 अंकों पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (national stock exchange)का निफ्टी (nifty)27 अंकों की तेजी के साथ 10,818 अंकों पर खुला। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स(sensex) 136 अंकों की तेजी के साथ 36,008 और निफ्टी 36 अंकों की तेजी के साथ 10,827 अंकों पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में तेजी
सेंसेक्स में मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर में तेजी का माहौल बना हुआ है। टेलीकॉम, पीएसयू, पावर, ऑयल एंड गैस सेक्टर के शेयरों में मंदी का माहौल है। अन्य सभी सेक्टर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी में पीएसयू बैंकों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के शेयर तेजी के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा हैं। निफ्टी-50 में मिडकैप और स्मॉलकैप सेगमेंट में तेजी का माहौल बना हुआ है।
इन शेयरों में तेजी का माहौल
सेंसेक्स में टाटा स्टील(tata steel), स्वान एनर्जी, हुडको, सुंदरम-क्लेटन लिमिटेड, क्वालिटी इंडिया में तेजी का माहौल है। निफ्टी में जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, हीरो मोटोकॉर्प के शेयरों में तेजी का माहौल है।
इन शेयरों में गिरावट का माहौल
सेंसेक्स में सूजलॉन, आरकॉम, अडानी पोर्ट्स, केएससीएल, मोतीलाल ओसवाल में मंदी का माहौल है। निफ्टी में अडानी पोर्ट्स, बीपीसीएल, भारती इंफ्राटेल, एनटीपीसी, पावर ग्रिड के शेयरों में मंदी का माहौल दिख रहा है।
वहीं शुक्रवार को शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ था। सेंसेक्स(sensex) में 27 अंकों की गिरावट के साथ 35871 और निफ्टी (nifty)10792 के स्तर पर बंद हुआ. सबसे ज्यादा 3.23 फीसदी की तेजी यस बैंक के शेयरों में देखी गई।वहीं सबसे ज्यादा 3.71 फीसदी की गिरावट कोटक महिन्द्रा बैंक में रही। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 35941.69 का उच्च स्तर और 35795.79 फीसदी का निम्न स्तर छुआ।
रुपया 12 पैसे मजबूत होकर खुला
सोमवार के कारोबार में रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 71.02 प्रति डॉलर पर खुला। इसके पहले अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा इस वर्ष ब्याज दर को पूर्वस्तर पर बनाये रखने की बढ़ती उम्मीदों के बाद शुक्रवार को रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ प्रति डालर 71.14 पर बंद हुआ था।
अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता के पहले डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने हालांकि रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा दिया। शुक्रवार को रुपया 71.23 के भाव पर खुला था और दिन के कारोबार के दौरान 71.11 रुपये की ऊंचाई को छू गया। हालांकि कारोबार के अंत में यह 71.14 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। गुरूवार को रुपया 13 पैसे की गिरावट के साथ 71.24 रुपये पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications