धोखे से निकाले गए करोड़ रुपये लौटाने में असफल रहने पर फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने भारतीय बाजार नियामक से अपने फाउंडर्स को गिरफ्तार करने की मांग की है।
धोखे से निकाले गए करोड़ रुपये लौटाने में असफल रहने पर फोर्टिस हेल्थकेयर लिमिटेड ने भारतीय बाजार नियामक से अपने फाउंडर्स को गिरफ्तार करने की मांग की है। जी हां Fortis हेल्थकेयर ने बाजार नियामक सेबी से अपने पूर्व प्रमोटर्स सिंह बंधुओं और उससे जुड़ी कंपनियों से 472 करोड़ रुपये की वसूली के लिये उन्हें गिरफ्तार करने समेत कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी)(sebi) को राशि की वसूली के लिए दिए आवेदन में फोर्टिस हेल्थकेयर(fortis health care) एंड फोर्टिस हॉस्पिटल (fortis hospital)ने मालविन्दर मोहन सिंह, शिविन्दर मोहन सिंह, आरएचसी होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, शिवि होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, मालव होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड, बेस्ट हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड, फर्न हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड तथा मोडलैंड प्राइवेट लिमिटेड से राशि की वसूली के लिए कानून की धारा 28ए का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।
सेबी से मामले में सुनवाई का भी अनुरोध
फोर्टिस हेल्थकेयर ने सेबी से मामले में सुनवाई का भी अनुरोध किया है। इस बारे में फोर्टिस हेल्थकेयर लि. के चेयरमैन रवि राजगोपाल का कहना हैं कि सेबी का आदेश अक्टूबर 2018 और उसकी संशोधित प्रति दिसंबर 2018 में प्राप्त होने के बाद हमने रुपये की वसूली के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू की। आदेश के अनुसार हमने सभी 9 पक्षों को नोटिस भेजे।
वहीं सेबी की समयसीमा 18 जनवरी 2019 को समाप्त हुई और 13 फरवरी 2019 को फोर्टिस ने सेबी के पास आवेदन देकर रुपये की वसूली के लिए संबंधित इकाइयों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया है।
मालविन्दर सिंह ने फिलहाल ई-मेल का कोई जबाव नहीं दिया
हालांकि इस बारे में संपर्क किये जाने पर शिविन्दर सिंह ने कहा कि सेबी कानून की धारा 28ए के उपयोग का आग्रह जल्दबाजी और अनुचित है क्योंकि इस मामले में अभी अंतिम आदेश नहीं आया है। वहीं उन्होंने कहा कि और जब मुझे फोर्टिस की अपनी जांच रिपोर्ट की समीक्षा या उसका जवाब देने का मौका नहीं मिला और मैने इसके लिये आग्रह किया था। ऐसे में यह जल्दबाजी, अनुचित और प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। इस बारे में मालविन्दर सिंह को ई-मेल भेजा गया लेकिन उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं आया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications