GST Collection: जीएसटी कलेक्शन में जनवरी के मुकाबले फरवरी के महीने में कमी देखने को मिली।
GST Collection: जीएसटी कलेक्शन में जनवरी के मुकाबले फरवरी के महीने में कमी देखने को मिली। गुड्स एंड सर्विसेस टैक्स (GST) के मोर्चे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई वाली सरकार को झटका लगा है। दरअसल फरवरी में GST कलेक्शन घटकर 97,247 करोड़ रुपए रह गया, जबकि पिछले महीने यानी जनवरी में यह आंकड़ा 1.02 लाख करोड़ रुपए रहा था। इस बात की जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी टैक्स कलेक्शन के आंकड़ों में ये बातें सामने आई हैं।

जनवरी में 73.3 लाख रिटर्न फाइल
हालांकि जनवरी महीने के लिए 28 फरवरी तक फाइल किए गए सेल्स रिटर्न या जीएसटीआर-3 बी (GSTR- 3B) की संख्या और कंप्लायंस में सुधार दर्ज किया गया है, जो 73.48 लाख के स्तर पर पहुंच गई। वहीं जनवरी में 73.3 लाख रिटर्न फाइल किए गए थे।
फरवरी, 2018 में जीएसटी कलेक्शन 85,962 करोड़
बता दें कि मिनिस्ट्री ने एक बयान में कहा हैं कि फरवरी में जीएसटी से कुल 97,247 करोड़ रुपए का रेवेन्यू मिला। इसमें 17,626 करोड़ रुपए सेंट्रल जीएसटी और 24,192 करोड़ रुपए स्टेट जीएसटी, 46,953 करोड़ रुपए इंटिग्रेटेड जीएसटी और 8,476 करोड़ रुपए सेस शामिल था। फरवरी, 2018 की तुलना में फरवरी, 2019 में जीएसटी कलेक्शन 13.12 फीसदी ज्यादा था। वहीं दूसरी तरफ फरवरी, 2018 में जीएसटी कलेक्शन 85,962 करोड़ रुपए रहा था। अरुण जेटली: ग्रेच्युटी की लिमिट बढ़ने से नौकरीपेशा को काफी फायदा ये भी पढ़ें
जनवरी में घटाया था 23 गुड्स और सर्विसेस पर टैक्स
इस बात की जानकारी दें कि टैक्स एक्सपर्ट्स ने जीएसटी कलेक्शन में कमी की वजह 23 गुड्स और सर्विसेस पर टैक्स रेट में कमी को बताया है। जिसमें मूवी टिकट, टीवी, पावर बैंक और मॉनिटर स्क्रीन शामिल हैं। जीएसटी रेट्स में यह कमी 1 जनवरी से लागू हुई थी।
बता दें कि ट्रांसमिशन शाफ्ट और क्रैंक्स, गियर बॉक्स, यूज्ड टायर, डिजिटल कैमरा, वीडियो कैमरा रिकॉर्डर और वीडियो गेम कंसोल्स सहित कई आइटम्स पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया था।
ईवाई के टैक्स पार्टनर अभिषेक जैन का कहना हैं कि भले ही जीएसटी कलेक्शन वित्त वर्ष के औसत कलेक्शन के अनुरूप ही रहा है, लेकिन पिछले महीने की तुलना में इसमें कमी दर्ज की गई। इसकी मुख्य वजह जनवरी में कुछ गुड्स और सर्विसेस पर जीएसटी रेट्स में बदलाव रही है।
2019-20 का GST टार्गेट 13.71 लाख करोड़ रुपये
सरकार ने संशोधित अनुमानों में करंट फाइनेंशियल ईयर के लिए जीएसटी कलेक्शन लक्ष्य को घटाकर 11.47 लाख करोड़ रुपये कर दिया है, जो शुरू में बजट में 13.71 लाख करोड़ रुपये था। वहीं अगले वित्त वर्ष 2019-20 के लिए जीएसटी कलेक्शन लक्ष्य 13.71 लाख करोड़ रुपये रखा गया है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications