नई दिल्ली। देश में 3 बड़ी मोबाइल कंपनियां हैं, लेकिन इनके प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Prepaid recharge plan) को जानना कठिन है। कंपनियां रोज रोज नए नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान लांच कर रही हैं, या अपने पुराने प्लान में बदलाव कर रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी-अपनी मोबाइल कंपनी के सभी प्लानों पर एक नजर डाली जाए। देश के ज्यादातर कस्टमर्स रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के हैं। ऐसे में आइये जानते हैं इन तीनों कंपनियों के प्रीपेड रिचार्ज प्लान (Prepaid recharge plan) क्या हैं, जिससे इसका पूरा फायदा उठाया जा सके। 
जरूरत पर लें कस्टमर केयर की मदद
अगर आपको अपने मोबाइल प्लान में या अन्य किसी भी तरह की समस्या हो तो मोबाइल फोन कंपनियों के कंपनियों के कस्टमर केयर से बात कर सकते हैं। यह सेंटर 24 घंटे सेवाएं देते हैं।
Airtel से कैसे करें सम्पर्क
Airtel- मोबाइल प्री-पेड-पोस्टपेड और ब्रॉडबैंड किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए - 121 (3 मिनट के 50 पैसे लगेंगे) शिकायत के लिए- 198 ई-मेल आईडी- 121@airtel.com
Jio से कैसे करें सम्पर्क कस्टमर केयर टॉल फ्री- 1860-893-3333
-रिचार्ज की जानकारी के लिए- 1991
-शिकायत के लिए- 198
-किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए- 199
reliance jio प्रीपेड रिचार्ज प्लान
Jio 149 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। साथ ही प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Jio 198 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Jio 349 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।
Jio 398 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 70 दिनों की है।
Jio 399 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Jio 448 रुपये वाला प्लान
Jio के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
एक साल वाला Jio का प्लान
रिलायंस जियो (Jio) एक साल के प्लान में यूजर्स को 1,699 रुपये का रिचार्ज कराना होता है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। रोमिंग में भी यूजर्स इस प्लान का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा इस प्लान में प्रतिदिन 1.5GB डाटा और 100 एसएमएस का लाभ मिलता है। रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को कम्प्लिमेंटरी ऐप्स जैसे की जियो मूवीज, जियो टीवी, जियो सावन म्यूजिक ऐप्स आदि की भी सुविधा फ्री में मिलती है।
Airtel के रिचार्ज प्लान
Airtel 199 रुपये वाला प्लान
भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ भी मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Airtel 249 रुपये वाला प्लान
भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
Airtel 399 रुपये वाला प्लान
भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा रोज 100 फ्री एसएमएस और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिनों की है।
Airtel 448 रुपये वाला प्लान
भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 1.5GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है।
Airtel 449 रुपये वाला प्लान
भारती Airtel के इस प्लान में यूजर्स को प्रतिदिन 2GB डाटा और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। इसके अलावा प्रतिदिन 100 फ्री SMS और फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 82 दिनों की है।
एक साल वाला Airtel का प्लान
भारती Airtel के इस लॉन्ग वैलिडिटी वाले प्लान में यूजर्स को 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को प्रतिदिन 1GB डाटा का लाभ मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का लाभ मिलता है। रोमिंग में भी यूजर्स इन बेनिफिट्स का लाभ ले सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को प्रतिदिन 100 एसएमएस का भी लाभ मिलता है।
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea)
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के भी कई सारे प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं। हाल ही में वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) ने 509 रुपये वाले प्रीपेड रीचार्ज प्लान में बदलाव किया है। अब इसमें ग्राहकों को 90 दिनों तक हर दिन 1.5 जीबी डेटा मिलेगा। 509 रुपये के प्रीपेड रीचार्ज पैक में यूज़र्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 SMS भी दिए जा रहे हैं। इसके अलावा Vodafone Play ऐप का मुफ्त सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इससे पहले 509 रुपये वाले वोडाफोन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को प्रतिदिन 1.4 जीबी डेटा दिया जाता था।
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के अन्य प्लान
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) ने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक और प्लान पेश किया है। इसकी कीमत 129 रुपये हैं। इस प्लान में यूजर्स को कॉलिग का तो लाभ मिल ही रहा है साथ इंटरनेट का भी लाभ मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में मैसेज का लाभ भी दिया दिया जाएगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की हैं। इससे आप किसी भी नंबर पर अनलिमिडेट काॅल कर सकते हो। इस प्लान में रोज 1.5 जीबी डाटा भी दिया जा रहा है। हालांकि यह प्लान अभी गुजरात, चेन्नई के अलावा कुछ अन्य सर्किल के लिए ही जारी किया गया हैं।
जानें 92 रुपये के प्लान के बारे में
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) के अन्य प्लान में 92 रुपये का भी है। इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 7 दिन की वैलिडिटी में 6GB डाटा का लाभ मिलता है।
वोडाफोन आइडिया (vodafone idea) का मिनिमन रिचार्ज प्लान
कम्पनी अपने ग्राहकों के लिए 24 रुपए का मिनिमम रिचार्ज प्लान भी देती है। इस प्लान में यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। ये रिचार्ज कंपनी की वेबसाइट और ऐप से करया जा सकता है। इसमें आपको 100 मिनट नाइट कॉलिंग मिलेगी। ये नाइट कॉलिंग की सुविधा आपको रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेगी। लेकिन यह सुविधा केवल वोडाफोन टू वोडाफोन या आइडिया टू आइडिया ही लागू होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !

Dollar vs Rupee: काम कर गया RBI का एक्शन! रुपये ने दी डॉलर को मात...जानिए चढ़कर कहां पहुंचा?



Click it and Unblock the Notifications