सैन फ्रांसिस्को। एप्पल (Apple) के एक लीक हुए दस्तावेज के अनुसार, कंपनी ने आईफोन्स (iPhone) की मरम्मत करने के लिए अपने रिटेल स्टोर्स में स्थित टैक सपोर्ट स्टेशन जीनियस बार और एप्पल ऑथराइज्ड सर्विस प्रोवाइडर्स (एएएसपीज) को आईफोन्स में फिट थर्ड-पार्टी बैटरी (Apple battery Repair policy) को बदलने की अनुमति दे दी है। मीडिया खबरों में यह जानकारी मिली। मैकरूमर्स की रपट के अनुसार, "जीनियस बार और एएएसपीज को अब थर्ड-पार्टी बैटरी को एप्पल की आधिकारिक बैटरी से उचित कीमत के साथ बदलने की अनुमति मिल गई है। मरम्मत शुरू करने से पहले, जीनियस बार को थर्ड-पार्टी बैटरी की चार्जिग को 60 प्रतिशत से कम करनी होगी।" गुप्त रूप से बदले गए नियम सभी अंतर्राष्ट्रीय बाजारों पर लागू होंगे।

एप्पल (Apple) ने जारी किए निर्देश
दस्तावेज में यह भी लिखा है कि मरम्मत का संबंध अगर बैटरी (Apple battery Repair policy) से नहीं है, लेकिन डिस्प्ले, लॉजिक बोर्ड, माइक्रोफोन्स या किसी और से है तो जीनियस बार और एएएसपीज को सामान्य सर्विस करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैटरी बदलने के पहले ये देखना होगा
रपट में आगे लिखा है, "अगर आईफोन्स (iPhone) की बैटरी टेब्स टूट गई हैं या गायब हो गई हैं, या बुरी तरह चिपक गई हैं तो जीनियस बार और एएएसपी को सिर्फ उनके विवेक के आधार पर बैटरी (Apple battery Repair policy) की कीमत पर पूरा आईफोन बदलने की अनुमति दी गई है।" एप्पल (Apple) आमतौर पर परिस्थितियों या डिवाइस की स्थिति को नजरंदाज करते हुए आफ्टरमार्केट पार्ट्स के साथ आईफोन्स की मरम्मत से बचता है।
इन चीजों की मरम्मत से हो सकता है इनकार
रपट के अनुसार, आईफोन निर्माता अभी भी थर्ड-पार्टी लॉजिक बोर्ड्स, माइक्रोफोन्स, लाइटनिंग कनेक्टर्स, हैडफोन्स जैक, वोल्यूम बटन और अन्य प्रकार की मरम्मत से इंकार करेगा। हालांकि फरवरी 2017 में, एप्पल (Apple) ने थर्ड-पार्टी बैटरी (Apple battery Repair policy) वाले आईफोन्स (iPhone) के लिए अपनी मरम्मत नीति को आसान किया था।
यह भी पढ़ें : ये हैं iPhone के 1 लाख से ज्यादा वाले फोन, खरीदने की ऐसे करें प्लानिंग
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications